हितेन्द्र बुधौलिया/अशोकनगर। पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिराज सिंधिया ने अशोकनगर की कलेक्टर को पत्र लिखकर चंदेरी में हवाई पट्टी बनाने की मांग की है। सिंधिया का कहना है कि चंदेरी अपने हस्तशिल्प के चलते पूरे देश विदेश में विख्यात है और पिछले दिनों में यहां पर कई फिल्मों की शूटिंग के चलते अब यह स्थान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान पा चुका है ।यदि यहां पर हवाई पट्टी का निर्माण किया जाता है तो लोगों के आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और उसके साथ साथ ही यहां पर उद्योगों को विकसित होने का भरपूर अवसर मिलेगा। सिंधिया ने यह भी कहा है कि चंदेरी एक ऐतिहासिक जगह है और इसे देखने के लिए भी काफी पर्यटक आते हैं। यदि हवाई सुविधा होगी तो पर्यटन की दृष्टि से भी काफी वृद्धि हो सकती है और इससे राज्य शासन की आय भी बढ़ेगी ।सिंधिया ने पहले भी चंदेरी के प्रमोशन के लिए काफी प्रयास किए हैं चाहे फिर वह हस्तशिल्प से जुड़े हुए मामलों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का हो या फिर ललितपुर में शताब्दी का स्टॉपेज करवाकर चंदेरी के लिए सुविधाजनक आवागमन व्यवस्था कराने का हो। लोगों को उम्मीद है कि सिंधिया के पत्र लिखने से अब अशोकनगर जिले को पहली हवाई पट्टी शीघ्र मिल सकेगी।
सिंधिया ने लिखा कलेक्टर को पत्र की ये मांग

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत