एसडीएम ने सिविल अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं जांची

एसडीएम ने सिविल अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं जांची

मुंगावली अशोकनगर, अलीम डायर। मुंगावली नगर के अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम राहुल गुप्ता ने आज सिविल अस्पताल के एनआरसी पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम राहुल गुप्ता ने केंद्र पर उपस्थित सभी कुपोषित बच्चों की मां एवं उनके परिजनों से केंद्र में मिल रहे खाने-पीने एवं अन्य सुविधाओं के बारे में चर्चा की। वही स्टाफ के साथ भी कुपोषित बच्चों की जानकारी लेते हुए उनके रिकॉर्ड भी देखा और कुपोषित बच्चों की जांच करवा कर और उनका वजन भी करवाया।

एसडीएम राहुल गुप्ता ने कुपोषित बच्चों की मां एवं उनके परिजनों को बच्चे के स्वस्थ होने तक अस्पताल में ही रहने की सलाह दी। इसी के साथ पुनर्वास केंद्र के समस्त स्टाफ को एसडीएम राहुल गुप्ता ने दिशा निर्देश देते हुए कहा की समस्त जानकारी फीड वर्क के अनुसार होनी चाहिए, किसी तरह की कोई भी गड़बड़ी नहीं पाई जानी चाहिए। इस मौके पर महिला बाल विकास अधिकारी भी मौजूद रहे जिन्हें एसडीएम गुप्ता ने कुपोषित बच्चों मैं सुधार के लिए संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसी दौरान सिविल अस्पताल मुंगावली के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दिनेश त्रिपाठी ने एसडीएम राहुल गुप्ता को अस्पताल में चल रहे रिपेयरिंग वर्क के बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल का भ्रमण करवाया और पुराने अस्पताल भवन को मिटाया जाना है जिसकी समस्त जानकारी डॉक्टर दिनेश त्रिपाठी ने एसडीएम राहुल गुप्ता को दी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews