सनसनीखेज मामला : कलयुगी मां ने अपने ही 8 माह के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला

सनसनीखेज मामला : कलयुगी मां ने अपने ही 8 माह के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला

अशोकनगर , हितेंद्र बुधौलिया| अशोकनगर (Ashoknagar) जिले के चंदेरी थाने के चुरारी गांव में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सनकी मां ने अपने 8 माह के दूधमुहे बच्चे को सड़क पर रखकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या (Murder) कर दी। रामपाल बाबा के प्रवचनओं से प्रभावित महिला ने अपने ही बेटे की हत्या कर ममता को शर्मसार कर देने वाली बात कही है। महिला ने अपने बेटे को बकरा बता कर उसकी हत्या कर दी|

ग्रामीणो में यह घटना बलि से जुड़ी अफवाह बताई जा रही है।हालांकि पुलिस ने बलि जैसी घटना से यह कह कर इनकार किया है कि सगी मां द्वारा यह सिर्फ खराब मानसिक स्थिति में की गई घटना है ,जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अशोक नगर पुलिस अधीक्षक ने घटना के बाद चंदेरी थाने में पहुंचकर मामले की तहकीकात की है | उन्होंने मीडिया को बताया कि आरोपित महिला जिसकी ससुराल इंदौर में है अब अपने मायके चुरारी आई हुई थी,एवं कुछ दिनों से यही रह रही थी।

उन्होंने बताया आरोपी महिला एवं परिवार के अन्य लोगों से हुई पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि यह मामला महिला जेल में बंद कथित बाबा रामपाल से प्रभावित है जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है| इसी कारण उसने अपने बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। फिलहाल महिला पुलिस की गिरफ्त में है और मानसिक उपचार के लिए भेजा जा रहा है।

पहले हादसा बताने की कोशिश, फिर हुआ कलयुगी माँ की करतूत का खुलासा
महिला की बहन ने बताया कि मैं उस बच्चे को खिला रही थी, अचानक उसकी मां उसे लेकर बाहर गई और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जब उससे पूछा तो उसने सिर्फ यही बताया कि यह बकरा था और जिसके लिए जिया जाना था वह भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास की है। जिसका खुलासा आज हो पाया है । शुरुआत में इसे एक दुर्घटना बताने का प्रयास किया गया। परिवार के लोग बच्चे को उपचार के लिए चंदेरी अस्पताल में कल लाये थे। जहां डॉक्टरों को बताया गया था कि वो छत से गिर गया था। हालांकि डॉक्टर के पास यह मृत अवस्था में भी आया था । आज ग्रामीणों को जब इस बात की भनक लगी कि यह मामला बेहद गंभीर एवं सनसनीखेज है। तब जाकर उसकी पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद यह खुलासा हुआ कि कलयुगी मां ने ही अपने कलेजे के टुकड़े को कुल्हाड़ी से काटकर मार दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews