मास्क के लिये टोका तो सिरफिरे युवक ने दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से किया हमला

मास्क के लिये टोका तो सिरफिरे युवक ने दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से किया हमला

अशोकनगर/हितेंद्र बुधौलिया

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लोगों को सोशल डिस्टेंस एवं मास्क लगाने की जागरूकता के प्रयास बहादुरपुर थाने के दो आरक्षकों की जान पर बन आई। एक सिरफिरे युवक को बिना मास्क लगाए थाने में आने की मनाही एवं मास्क लगाने की नसीहत देने के कारण धीरा चक्क गांव के एक युवक हल्के पुत्र निरपत आदिवासी ने थाना परिसर में मौजूद दो आरक्षकों को चाकू मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरक्षकों में एक शाहिद खान को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भेजा गया जबकि दूसरे घायल सिपाही का उपचार बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया है।

बहादुरपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सुबह-सुबह धीरा चक्क गांव का एक युवक हल्के आदिवासी जिसकी उम्र करीब 23 साल है थाना परिसर के आसपास गाली देते हुए घूम रहा था। यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब इसको बिना मास्क के घूमने से मना किया एवं मास्क लगाने की सलाह दी तो युवक वहां से चला गया। लेकन कुछ देर बाद वो चाकू लेकर थाने में आया और बिना कुछ बोले थाना परिसर में बाहर खड़े आरक्षक शाहिद खान की गर्दन पर वार कर दिया, उसको बचाने गए आरक्षक राजेश परिहार को भी चाकू मारकर घायल कर दिया है। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से इसको किसी तरह रोका गया और गिरफ्तार कर लिया गया । थाना प्रभारी का कहना है कि इसके परिवार के लोगों से बातचीत की गई है। शुरुआती दौर में पता चला है कि युवक का स्वभाव सनक भरा रहा है।किसी बात की मनाही करने पर यह आक्रामक हो जाता है। युवक के बारे में पता चला है कि यह अविवाहित है एवं अपनी शादी ना हो पाने के कारण परिवार के लोगो से काफी दिनों से नाराज चल रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसे चाकू कहा से मिला एवं सनक बस यह घटना की है था इस घटना के पीछे और भी कोई कारण है । युवक को गिरफ्तार कर लिया है एवं पुलिस कर्मियों पर हमले का मामला दर्ज किया गया हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews