‘सम्मान’ के लिये इस जिले के SP ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

‘सम्मान’ के लिये इस जिले के SP ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। दो दिन पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)द्वारा प्रदेश में बालिकाओं एवं महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के रोकथाम एवं उनकी सुरक्षा के लिए  ‘सम्मान अभियान'(Samman Abhiyan) शुरू किया है। इसी अभियान को जनता के बीच लाने के लिए अशोकनगर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया (SP Raghuvansh Singh Bhadauria) ने एक हस्ताक्षर अभियान अपने दफ्तर के बाहर शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने लोगों से अपील की है कि लोग महिला सुरक्षा के लिये आगे आयें ।
पुलिस अधीक्षक (SP) श्री भदौरिया ने एक बैनर लगाकर महिला सुरक्षा के लिए सबसे पहले हस्ताक्षर किये। इस अभियान को शुरुआत करने के दौरान पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया (SP Raghuvansh Singh Bhadauria) ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) की मंशा अनुसार सम्मान अभियान को जनता के बीच ले जाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक(SP) श्री भदौरिया ने  अशोकनगर जिले के नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने में समाज को आगे आना चाहिए। इसी उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है ,ताकि महिला एवं बच्चियों की सुरक्षा के लिए सरकारी दायित्व के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों को भी इस दिशा में सामने लाया जा सके। पुलिस अधीक्षक (SP)ने कहा कि वर्तमान समय में जिस तरह से बच्चों एवं महिलाओं के साथ अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उसको लेकर आम जनता को जागरूक होना पड़ेगा और सभी को बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews