अवैध रेत उत्खनन पर सख्ती, दो दिन में दो जगह अवैध रेत कारोबारियों पर एक्शन 

अवैध रेत उत्खनन पर सख्ती, दो दिन में दो जगह अवैध रेत कारोबारियों पर एक्शन 

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। दो दिन पहले अवैध उत्खनन (Illegal mining) को लेकर अशोकनगर की मीडिया द्वारा चलाए गए अभियान के बाद प्रशासन अब रेत के अवैध उत्खनन (Illegal Sand Mining) करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने लगा है। दो दिन पहले मुंगावली में बड़ी कार्रवाई के बाद आज चंदेरी एसडीएम ने प्राणपुर के पास रेत के एक बड़े भंडार पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान प्रशासन ने यहां से तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है, साथ ही रेत को धोने के लिए उपयोग करने वाले ट्यूब वेल को भी जेसीबी की मदद से बंद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक चन्देरी थाने के प्राणपुर में एक स्थान पर भारी मात्रा में रेत का भंडारण किया गया था। प्रशासन ने एसडीएम विजय यादव के नेतृत्व में यहां कार्रवाई की है। फिलहाल यहाँ से  3 ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर ली गई है। बताया जा रहा है कि रेत  कारोबारी प्राणपुर के आसपास की नदियों से रेत ला कर एक स्थान पर संग्रह करते थे। यहां लगे ट्यूब वेल से रेत को धो कर बेचा जाता था। अशोकनगर जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews