प्रधान आरक्षक ने थाना परिसर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रधान आरक्षक ने थाना परिसर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया।  अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक दलपत सिंह अहिरवार ने थाना परिसर के अंदर ही नीम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। मामला बीती रात का है। पुलिस के अधिकारियों ने शव को नीचे उतारकर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुंगावली थाना परिसर में रहने वाले प्रधान आरक्षक दलपत सिंह अहिरवार ने थाना परिसर में लगे नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।   सुबह जब एएसआई कांता प्रसाद अपने कमरे से बाहर आए तो उनको प्रधान आरक्षक दलपतसिंह अहिरवार का शव पेड़ पर लटका दिखा। जिसकी सूचना अन्य स्टाफ को दी।

ये भी पढ़ें – Electricity Bill: बिजली बिल माफी पर आई बड़ी अपडेट, इंजीनियरों ने राज्य शासन को लिखा पत्र, की ये मांग

घटना के बाद मौके पर एएसपी प्रदीप पटेल पहुंचे। प्रधान आरक्षक का बेटा जो मुगलसराय थाने में आरक्षक है वो एवं मृतक के भाई भी चन्देरी से मुंगावली पहुँच गए हैं । प्रधान आरक्षक ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। परिवार के लोगो ने भी मौत को लेकर फिलहाल कोई बात नहीं की है। सुसाइड नोट को लेकर भी पुलिस ने कोई जानकारी नहीं थी। दलपत सिंह पिछले 1 साल से मुंगावली थाने में पदस्थ थे वह मूलतः चंदेरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं । पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी में आया उछाल, ये है ताजा रेट

[dgv_vimeo_video id=”649818530″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews