एमपी के इस जिले में अभी तक एक भी नहीं है कोरोना पॉजिटिव मरीज, सफल चल रहा लॉक डाउन

एमपी के इस जिले में अभी तक एक भी नहीं है कोरोना पॉजिटिव मरीज, सफल चल रहा लॉक डाउन

अलीम डायर| अशोकनगर। अशोक नगर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.आर.त्रिवेदिया ने कोरोना हेल्‍थ बुलेटिन जारी कर बताया कि जिले में अभी तक 2718 व्‍यक्तियों की स्‍क्रीनिंग की जा चुकी है। चंदेरी में दिल्‍ली तब्‍लीगी जमात से आए 01 व्‍यक्ति एवं उसके परिवार के 12 सदस्‍यों की स्‍क्रीनिंग की जा चुकी है। सभी को क्‍वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
जिले में 2718 व्‍यक्तियों को होम क्वारेन्टाईन में भेजा गया है। जिला चिकित्‍सालय में 02 मरीज आइसोलेशन में भर्ती हैं । क्‍वारेन्‍टाइन सेंटर अशोकनगर में 13 व्‍यक्तियों को भर्ती किया गया है। जिले में बाहरी व्‍यक्तियों की संख्‍या 2718 है। कोरोना से संबंधित 13 सैम्‍पल जांच हेतु भेजे गए जिनमें से 10 सैम्‍पल प्राप्‍त हो गए हैं जो कि निगेटिव हैं। शेष 03 सैम्‍पल की रिपोर्ट अभी अप्राप्‍त है। जिले में अभी तक कोई भी कोरोना पाजिटिव्‍ह केस नहीं है।

कोरोना वायरस की रोकथाम एवं बचाव हेतु सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं की गई हैं। जिला चिकित्‍सालय अशोकनगर में 10 बिस्‍तरीय आईशोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। जीएनएम प्रशिक्षण केन्‍द्र अशोकनगर में 50 बिस्‍तरीय क्‍वारनटाइन सेंटर स्‍थापित किया गया है। जिसमें भोजन, पानी, हाउसकीपिंग, सुरक्षा आदि की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की गई है। जिला चिकित्‍सालय में कंट्रोल रूम स्‍थापित है जिसका हेल्‍पलाईन नंबर 07543-220891 है तथा ई दक्ष केन्‍द्र में कॉल सेंटर भी संचालित है जिसमें 104 नम्‍बर से प्राप्‍त सूचनाओं का प्रसारण एवं निराकरण समस्‍त जिले में संबंधितों को किया जा रहा है। जिले में 10 रेपिड रिस्‍पोंस टीम का गठन किया गया है। जिला चिकित्‍सालय में टेलीमेडिसिन केन्‍द्र बनाया गया है। जिसका मोबाईल नंबर 9340624573 है। इस पर वीडियो कॉल करने पर चिकित्‍सालय द्वारा मरीजों की स्‍वास्‍थ्‍य परेशानी सुनकर निराकरण किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews