लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर तीन दुकाने सील

लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर तीन दुकाने सील

अशोकनगर|हितेंद्र बुधोलिया|कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान लगाए गये लॉक डाउन के दौरान प्रशासन द्वारा लोगों की सहूलियत के लिए दुकान खोलने की अनुमति दी है ।मगर कई दुकानदार इस सुविधा का दुरुपयोग कर रहे हैं ।लॉक डाउन का उल्लंघन करने के कारण आज अशोकनगर जिला मुख्यालय पर तीन दुकानें सील की गई है। जिसमें दो किराने की तथा एक आइसक्रीम पार्लर की दोनों दुकान शामिल है ।कलेक्टर को निरीक्षण के दौरान अनियमितता करती मिली किराने की दुकानें दोपहर में सील की गई जबकि एक आइसक्रीम की दुकान तहसीलदार एवं टीआई ने सील की है।
मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा आज सुबह निरीक्षण करने के लिए निकली थी। इसी दौरान ईसागढ़ रोड पर अम्बे किराना स्टोर समय के बाद तक खुली मिली ।एवं विदिशा रोड पर साहू किराना स्टोर सोशल डिस्टेंस एवं लॉक डाउन का उल्लंघन करते पाई गई ।कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार इसरार खान ने इन दोनों दुकानों को सील कर दिया ।तीसरी दुकान इंद्रा पार्क के पास शुभ आइसक्रीम पार्लर की सील की गई है।तहसीलदार एवं टीआई ने इस दुकान को सील किया।यह दुकानदार शटर बन्द करके अंदर ग्राहकों को बिठाए हुये था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews