अशोकनगर में टोटल लॉकडाउन, मुंगावली में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

अशोकनगर में टोटल लॉकडाउन, मुंगावली में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

अशोकनगर/अलीम डायर

विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस के चलते पूरे भारत देश को 14 अप्रैल तक लॉक डाउन किया गया है, लेकिन कोरोना संक्रमण आंकड़ों को देखते हुए ये कयास भी लगाए जा रहे हैं की कुछ दिनों का लॉक डाउन और बढ़ाया जा सकता है।

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिये अशोकनगर जिले में भी कलेक्टर मंजू शर्मा द्वारा शुक्रवार रात 12:00 बजे से 12 अप्रैल 12:00 बजे तक संपूर्ण लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है, जिसे सफल बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

इसी के तहत शुक्रवार शाम को पुलिस प्रशासन द्वारा अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील में थाना प्रभारी सहित पूरे स्टाफ ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख रास्तों से होते हुए बस्ती गली मोहल्ले से गुजरा और फिर बस स्टैंड चंदेरी रोड पहुंचा। इस दौरान थाना प्रभारी रोहित दुबे द्वारा अनाउंसमेंट के जरिए नगर वासियों को टोटल लॉक डाउन का संपूर्ण तरीके से पालन करने की हिदायत गई। साथ में यह भी कहा कि इसका पालन न करने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews