ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग

ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग

अशोकनगर|हितेन्द्र बुधौलिया।

बीती रात अशोकनगर जिले में अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। इसके कारण बरसात एवं ओलावृष्टि हुई ।चंदेरी एवं ईसागढ़ विकासखंडो के कई गांव में आसमानी आफत का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। ओलावृष्टि के कारण चना एवं मशहूर तथा सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है चंदेरी क्षेत्र के कुछ गांवों में पशु पक्षियों की मौत की खबर भी है।

भांडेरी गांव के पास लोग फसलों के सर्वे की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए।
सोमवार को शाम अचानक अशोकनगर जिले के मौसम में परिवर्तन हुआ जिसके कारण कई इलाकों में तेज हवा के साथ पानी एवं ओलावृष्टि हुई। जिस कारण खेतों में खड़ी एवं कटी फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि बेर के आकर के ओलों के कारण फसल बर्बाद हो गई है। कई गांव में तो ओलों की सफेद चादर सी बिछ गई ।फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों ने सर्वे एवं मुआवजे की मांग की है।

चंदेरी विकासखंड के महोली ,ढाकोनी ,नया खेड़ा ,मामोन एवं भंडारी गांव कयास पास सबसे ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है ।ओलों की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है इन की मार से कई पक्षी भी मृत मिले हैं।भंडारी गांव के पास लोग सड़क पर चक्का जाम करने के लिये आये थे।चन्देरी तहसीलदार ने उन्हें समझाइस दी है कि सर्वे के लिये वह कलेक्टर से बात कर रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews