Video : कलयुगी बेटे ने मां के साथ की मारपीट, पैसों की मांग को लेकर बदसलूकी

Video : कलयुगी बेटे ने मां के साथ की मारपीट, पैसों की मांग को लेकर बदसलूकी

अशोकनगर, स्वदेश शर्मा। एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां एक बेटे ने शराब का शौक पूरा करने के लिए मां के साथ बुरी तरह मारपीट की। मां के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बेटे की हरकतों से परेशान होकर अब मां ने पुलिस की शरण ली है।

VIDEO: सफाईकर्मी ने CMO को जड़ा थप्पड़, मचा बवाल, कलेक्टर के पास पहुंचा मामला

ये वीडियो देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। एक कलयुगी बेटा अपनी मां को बेरहमी से पीट रहा है। इसमें वो कभी मां को थप्पड़ जड़ने की धमकी देता नजर आ रहा है तो कभी उसके चेहरे और गले को दबाने की कोशिश कर रहा है। मां लगातार बिलख रही है लेकिन बेटे पर कोई असर नहीं पड़ रहा। पूरा मामला ईसागढ़ थाना क्षेत्र का है। पीड़िता स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली नर्स मधुबाला शर्मा हैं जिनका कुछ समय बाद ही रिटायरमेंट होने वाला है। इनके बेटे का नाम शरद शर्मा है जो शराब और अन्य शौक पूरे करने के लिए मां से पैसों की मांग करता है और पैसे न मिलने पर मां के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करता है।

अपने बेटे की इस प्रताड़ना से परेशान होकर मां ने अब पुलिस की शरण ली है। गुरूवार सुबह मधुबाला शर्मा अपने बेटे द्वारा मारपीट किए जाने के बाद रोती-बिलखते हुए पुलिस थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। ईसागढ़ थाना प्रभारी दीप्ती चौहान ने बताया कि मधुबाला की रिपोर्ट के बाद बेटे शरद शर्मा के विरुद्ध अपनी मां के साथ मारपीट किए जाने का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई है। थाना प्रभारी दीप्ती चौहान द्वारा पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews