VIDEO : फसल बीमा राशि को लेकर किसानों का हंगामा, अधिकारी बोला- करवा दो मेरा ट्रांसफर

VIDEO : फसल बीमा राशि को लेकर किसानों का हंगामा, अधिकारी बोला- करवा दो मेरा ट्रांसफर

अशोकनगर, हितेन्द्र बुधौलिया। किसानों की बीमा राशि की में अनियमिताओं की शिकायत एवं अन्य समस्या को लेकर जब किसान संघ के पदाधिकारी कृषि विभाग के कार्यालय में पहुचे तो जानकारी ना देने को लेकर उप संचालक कृषि एवं किसान संघ के नेताओ के बीच जमकर मुहवाद हुआ एवं काफी देर तक हंगामा होता रहा। आखिर में डीडीए अपनी कुर्सी छोड़ दफ्तर से ही निकल गये।

किसान संघ के प्रांतीय महामंत्री जगराम सिंह यादव अपने साथियों के साथ कृषि विभाग के डीडीए एस के माहौर से मिलने पहुंचे तो अचानक डीडीए उन पर भड़क गए और अपना आपा खो दिया।,किसान संघ के नेताओ को बीमा की जानकारी देने की जगह आप क्या कर लेंगे जैसे तू तड़ाक शब्दों का उपयोग करने लगे ।इसके बाद किसान संघ के पदाधिकारियो ने भी अधिकारी पर जमकर भड़ास निकाली , डीडीए को खूब खरी-खोटी सुनाई ।साथ ही अधिकारी के स्थानांतरण कराने तक कि धमकी दे डाली।इतना ही नही डीडीए ने भी किसान संघ के नेताओ से खुल कर कह दिया कि मुझे नही करना यहां नोकरी मेरा ट्रांसफर करवा दो । करीब 1 घंटे तक कृषि विभाग के कार्यालय में हंगामा होता रहा और नोकझोंक होती रही बाद में DD1 स्वयं अपनी कुर्सी छोड़कर कार्यालय से बाहर आ गए इसके बाद किसान संघ के पदाधिकारियों ने डीडीए द्वारा किसानों के अपमान करने की बात कही गई है। उनका कहना है हम किसानों के हित मे बीमा राशि एवं यूरिया के संबन्ध में बात करने गये थे।मगर अधिकारी अपने दायित्वों से बचते नजर आए। जगराम सिंह ने कहा है कि अपनी जिम्मेदारी से डीडीए भाग रहे हैं किसानों को बीमा राशि में लापरवाही की है ।और किसान परेशान हो रहे हैं जिसके बाद डीडीए किसानों से गलत तरीके से बात कर रहे हैं इनकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews