दबंगों ने युवक को जंजीर से बांधकर पीटा , छुड़ाने गई पुलिस पर पथराव, कई घायल

दबंगों ने युवक को जंजीर से बांधकर पीटा , छुड़ाने गई पुलिस पर पथराव, कई घायल

अशोकनगर।हितेन्द्र बुधौलिया।
सेहराई थाने के देवपुर गांव में एक मजदूर युवक को दबंगों ने घर मे जंजीर से बांध कर रखा,10 हजार रु की उधारी के विवाद में इस युवक को घर के आंगन में पेड़ से जंजीर से बांध कर उसमें ताला लगा दिया।जब पुलिस युवक को छुड़ाने पहुची तो दबंगो ने पुलिस के साथ भी जमकर विवाद किया एवं पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की की इस जुल्म और बर्बरता का यह सनसनीखेज मामला सिर्फ 10 हजार रु की उधारी का है।इस मामले में दो महिलाओं सहित 6 लोगो पर शासकीय कार्य मे बाधा सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पत्रक पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे ने बताया की फरियादी दलबीर सिंह ने शिकायत की है आरोपी बलदेव सिंह से 10 हजार रु उधार लिए इसके बदले उसने 3 साल तक बगैर मजदूरी लिए काम किया। कुछ दिन पहले ही काम छोडा था। इसके बाद उसके मालिक ने घसीट कर मारते हुए अपने घर के आवन में ले गए एवं आंगन में जंजीरों से पेड़ पर बांध दिया एवं जंजीर में ताले लगा दिये।उसके साथ जूते लाठियों से मारपीट की।

जब युवक को छुड़ाने पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने उन पर भी पथराव किया इसमें एक एएसआई सहित पुलिसकर्मी घायल हुए है जब अतिरिक्त बल ले जा कर पुलिस ने युवक को मुक्त कराया तो एक आरोपी ने पुलिस की गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल लगा दी। यह मामला सेहराई थाने क्षेत्र देवपुर चक्क का है यहां के दबंग बलदेव सिंह सहित सुखदेव सिंह गुरमीत सिंह राजदीप सिंह एवं दो महिलाएं राजविंदर सिंह और रतनजोत के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम एक्ट के तहत पुलिस की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।। जबकि पीड़ित युवक की तरफ से भी एक मामला दर्ज किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews