Hindi News

23 नवंबर से 3 राशियों का गोल्डन टाइम, मिलेगा भाग्य-परिवार का साथ, कारोबार और आय में वृद्धि

Written by:Pooja Khodani
Published:
हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तित करता है ।एक राशि में दो या दो से अधिक ग्रहों के आने से शुभ योग या राजयोग का निर्माण करता है।इसी क्रम में नवंबर अंत में बुध व शुक्र मिलकर एक शक्तिशाली राजयोग बनाने जा रहे है।
23 नवंबर से 3 राशियों का गोल्डन टाइम, मिलेगा भाग्य-परिवार का साथ, कारोबार और आय में वृद्धि

BUDH SHUKRA YUTI: ज्योतिष में दैत्यों के गुरू शुक्र और ग्रहों के राजकुमार बुध की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। बुध को संचार, बुद्धि, तर्कशास्त्र, गणित और व्यापार का कारक माना जाता है वे मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं। शुक्र को सौन्दर्य, सुख का कारक माना जाता है, वे वृषभ व तुला स्वामी राशि है। मीन राशि को शुक्र की उच्च राशि व कन्या राशि को नीच राशि माना जाता है। वर्तमान में शुक्र तुला में विराजमान है। 23 नवंबर को बुध वृश्चिक से निकलकर तुला में प्रवेश करेंगे जिससे तुला राशि में बुध शुक्र की युति होगी और लक्ष्मी राजयोग बनेगा।हालांकि यह अल्प समय के लिए रहेगा क्योंकि 26 नवंबर को शुक्र तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।आईए जानते है यह राजयोग कौन कौन सी राशियों के लिए भाग्यशाली होने वाला है ………..

बुध सूर्य युति और राशियों पर प्रभाव

तुला राशि पर प्रभाव: बुध शुक्र की युति और लक्ष्मी नारायण राजयोग जातकों के लिए वरदान से कम साबित नही हो सकता है।शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आय में वृद्धि के साथ आय के नए नए सोर्स खुलेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। व्यापार या नौकरी में लाभ के संकेत हैं। छात्रों के लिए समय उत्तम रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है।

मकर राशि पर प्रभाव: बुध शुक्र युति और लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना जातकों के लिए शुभकारी साबित होगा। इस दौरान कोई अच्छी खबर मिल सकती है।नया वाहन की खरीद सकते है। परिवार व भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते है।नौकरीपेशा को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में भी मुनाफा बढ़ेगा।कारोबार का विस्तार कर सकते है। भूमि से संबंधित कानूनी मामलों में विजय पा सकते है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि पर प्रभाव: बुध शुक्र युति व लक्ष्मी नारायण राजयोग जातकों के लिए वरदान से कम साबित नही हो सकता है।आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। पार्टनरशिप के काम से लाभ मिल सकता है।इस अवधि में वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है।साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। परिवार और किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट या व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशहाली आएगी।

क्या होता है Laxmi Narayan Rajyog

ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण राजयोग का विशेष महत्व बताया गया है, इसे बेहद ही शुभ माना गया है। जब किसी भी राशि में बुध और शुक्र ग्रह दोनों एक साथ होते हैं, तो लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है।कहते है जिसकी कुंडली में यह योग बनता है उस पर लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है, वहां धन धान्य की वर्षा होती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews