मालामाल बना देगा 5 रुपए का कलावा, करें ये आसान उपाय, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

हर व्यक्ति खुशहाली से भरा जीवन जीना चाहता है। इसके लिए हमारी मेहनत के साथ भगवान का प्रसन्न होना भी जरूरी है। चलिए आज हम आपको कलावा से जुड़े उपाय बताते हैं। जो माता लक्ष्मी को प्रसन्न करेंगे और आपके घर में धन की बरकत को बढ़ाएंगे।
astro tips

हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसका जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहे। धन-संपत्ति भी सभी लोग अर्जित करना चाहते हैं। हर व्यक्ति की यह इच्छा होती है कि उसकी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहे ताकि वह अपनी सारी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सके। इसके लिए वह तमाम कोशिश भी करता है लेकिन हमारी इस इच्छा की पूर्ति होने के लिए हम पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद होना जरूरी होता है। ऐसे में हम कुछ ज्योतिषी नियमों का ध्यान रख सकते हैं जो हमारा जीवन बदल देंगे।

जब हम पूजन पाठ करते हैं या फिर किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते हैं तो अपने हाथों में कलावा अवश्य बांधते हैं। यह रक्षा सूत्र है जिसका इस्तेमाल पूजन पाठ में विशेष तौर पर किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि यह छोटी सी वस्तु आपके घर में सुख समृद्धि और धन लेकर आ सकती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से उपाय हैं जो आपका जीवन बदल देंगे।

तुलसी पर कलावा ( Astro Tips)

अगर आप यह चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहे। घर के जितने भी सदस्य हैं उन्हें कभी धन की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए घर में मौजूद तुलसी के पौधे पर कलवा जरूर बांधे। यह सकारात्मक ऊर्जा के संचार को बढ़ाता है।

पूर्व दिशा में

घर की पूर्व दिशा में कोई वस्तु मौजूद है तो उसे पर कलवा अवश्य बांध दें। इसके अलावा आप चाहे तो घर की तिजोरी में भी इसे रख सकते हैं। ऐसा करने से धन का प्रवाह बढ़ जाता है।

पीपल पर कलावा

घर के आस-पास पीपल के पेड़ जरूर मौजूद रहते हैं। आपको एक कलवा इस पर बांधना होगा। जो लोग धन की बरकत चाहते हैं और अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए यह बहुत ही सरल उपाय है।

रसोई की खिड़की

अगर आप यह चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा धन-धान्य की बरकत बनी रहे। कभी भी किसी चीज की कमी महसूस ना हो तो आप किचन की खिड़की पर कलावा बांध सकते हैं। अगर खिड़की नहीं है तो आप मटके पर भी इसे बांध सकते हैं।

मंदिर में

हर घर में भगवान का मंदिर जरूर मौजूद रहता है। आपने जहां भगवान बैठा रखे हैं वहां कलवा जरूर बांध दें। इस उपाय से घर में हमेशा समृद्धि और सुख शांति का वास बना रहेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews