Hindi News

500 साल बाद एक साथ बने 5 बड़े राजयोग, जून से खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार, अपार धनलाभ, करियर-बिजनेस में सक्सेस

Written by:Pooja Khodani
Published:
ज्योतिष के मुताबिक, 500 साल बाद एक साथ जून के महिने में 5 राजयोग बने है। इसमें बुधादित्य राजयोग, मालव्य राजयोग, शश राजयोग, गजलक्ष्मी राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग शामिल है।  इन राजयोगों से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आईए जानते है कौन सी है वो लकी राशियां.....
500 साल बाद एक साथ बने 5 बड़े राजयोग, जून से खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार, अपार धनलाभ, करियर-बिजनेस में सक्सेस

5 Special Rajyog 2024 : वैदिक ज्योतिष मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते है जिससे शुभ योग और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव सीधे तौर पर राशियों, मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। इसी क्रम में 500 साल बाद एक साथ जून के महिने में 5 राजयोग बने है। इसमें बुधादित्य राजयोग, मालव्य राजयोग, शश राजयोग, गजलक्ष्मी राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग शामिल है।

ज्योतिष के मुताबिक ग्रहों के राजकुमार बुध, ग्रहों के राजा सूर्य के वृषभ में होने से बुधादित्य, कर्मफल दाता शनि देव के अपनी स्वराशि कुंभ में होने से शश , शुक्र के अपनी स्वराशि वृष में होने से मालव्य राजयोग, शुक्र गुरू के वृषभ में होने से गजलक्ष्मी और बुध शुक्र के वृषभ में होने से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हुआ है। सालों बाद बने इन राजयोगों से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है, करियर और कारोबार में तरक्की मिलने के संकेत है।

वृषभ राशि : एक साथ जून महिने में 5 राजयोग का बनना जातकों के लिए लकी सिद्ध हो सकता है। व्यापारियों के लिए गोल्डन टाइम रहेगा, धनलाभ के साथ तरक्की के प्रबल योग है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। बेरोजगारों को जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। करियर में उन्नति मिलेगी और नई नौकरी के बेहतरीन प्रस्‍ताव आ सकते हैं। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। नौकरीपेशा को वेतनवृद्धि के पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

मकर राशि : पांच राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अटका हुआ धन मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। कार्यों में सफलता पाएंगे। किस्मत का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि : एक साथ कई राजयोग का निर्माण जातकों को विशेष फल प्रदान कर सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटका या रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बेरोजगारों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते है। काम- कारोबार में सफलता मिलेगी। काम आपको भविष्य में अच्छे परिणाम देगा। निवेश से लाभ मिलेगा। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।लव लाइफ और दांपत्य जीवन अच्छा जाने वाला है।भाग्य का साथ मिलेगा।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews