Guru Aditya Rajyog 2025 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, राशियों और कुंडली और नक्षत्र का बड़ा महत्व माना जाता है। हर ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, ऐसे में योग राजयोग और दुर्लभ संयोग बनते है। मई की तरह जून महीने में 4 बड़े ग्रह चाल बदलेंगे। इसमें सबसे अहम ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर है, क्योंकि सूर्य गुरू के साथ मिलकर गुरू आदित्य राजयोग बनाने वाले है, जो कई राशियों के लिए लकी साबित होगा।

ज्योतिष के मुताबिक, वर्तमान में ज्ञान, बुद्धि, धर्म, भाग्य और संतान के कारक देवताओं के गुरू बृहस्पति गुरू मिथुन राशि में विराजमान है। 15 जून 2025 को पिता, आत्मा के कारक सूर्य भी मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, ऐसे में सालों बाद बुध की राशि मिथुन में सूर्य व गुरू की युति से गुरू आदित्य राजयोग का निर्माण होगा । आईए जानते है यह राजयोग किन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा।

गुरू सूर्य का शक्तिशाली राजयोग 3 राशियों के लिए शुभ

सिंह राशि पर प्रभाव: गुरू आदित्य राजयोग जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। सूर्य-गुरु का आर्शीवाद मिलेगा। भाग्य का साथ मिल सकता है।करियर में उन्नति के योग हैं । निवेश से लाभ के योग बनेंगे। इस अवधि में शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है।नौकरी में नए मौके मिल सकते है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा से लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि पर प्रभाव: गुरु आदित्य राजयोग बनने से जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। नौकरीपेशा को पदोन्नति मिल सकती है। निवेश करते समय सावधानी बरतें। इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।कारोबार का विस्तार हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होने के प्रबल योग है। भाग्य और परिवार का साथ मिलेगा।लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे । सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मिथुन राशि पर प्रभाव: सूर्य गुरू का संयोग और गुरू आदित्य योग जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है।अविवाहित के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। व्यापार में मुनाफा मिल सकता है।भूमि और संपत्ति से संबंधित मामलों में लाभ मिल सकता है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। शादीशुदा का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि पर प्रभाव: गुरू आदित्य राजयोग का बनना जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते है। विद्यार्थी वर्ग के लोग क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की उन्नति हो सकती है।

वृषभ राशि पर प्रभाव: गुरु आदित्य राजयोग जातकों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। व्यापारियों का फंसा हुआ धन मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी पुराने मुद्दों से राहत मिल सकती है। मानसिक स्थिति भी बेहतर होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बेरोजगारों को रोजगार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।अटके रूके कामों को गति मिलेगी। करियर को नई ऊंचाइयां मिल सकती है।

गुरु आदित्य राजयोग कब बनता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य और बृहस्पति एक ही राशि में एक साथ आते हैं या एक-दूसरे पर दृष्टि डालते हैं, तब गुरु आदित्य योग का निर्माण होता है। इस योग को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना गया है।जिसकी कुंडली में यह राजयोग बनता है वह जीवन में ज्ञान, धन, यश, मान-सम्मान, और वैवाहिक तथा पारिवारिक सुख प्राप्त करता है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)