Hindi News

फरवरी में जन्मे लोगों के लिए बहुत लाभकारी है ये रत्न, इसे पहनते ही बदल जाएगी किस्मत

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
ग्रहों की तरह रत्नों का भी हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर होता है। चलिए आज हम आपको फरवरी में जन्मे लोगों के लिए लकी रत्न की जानकारी देते हैं।
फरवरी में जन्मे लोगों के लिए बहुत लाभकारी है ये रत्न, इसे पहनते ही बदल जाएगी किस्मत

हर व्यक्ति के जन्म के समय ग्रह नक्षत्र की जो स्थिति रहती है, वह उसके लिए राशि, लग्न, शुभ रत्न और योग निर्मित करती है। जन्म के समय के मुताबिक ग्रहों की स्थिति को देखकर राशि तय हो जाती है और फिर उसी के आधार पर व्यक्ति जीवन भर अपने सारे धार्मिक काम पूरे करता है। जब कोई परेशानी आती है तो उसका समाधान भी राशियों और ग्रहों के जरिए ढूंढा जाता है।

जन्म के समय के अलावा महीने का भी हमारे जीवन से गहरा संबंध होता है। दरअसल ये हमारे लिए बर्थस्टोन तय करने का काम करते हैं। जिन लोगों का जन्म साल के दूसरे महीने यानी कि फरवरी में हुआ है। आज हम आपको उन लोगों के लिए कौन सा रत्न चमत्कारी साबित होगा यह बताते हैं।

एमेथिस्ट करें धारण (Amethyst)

फरवरी में जिन लोगों का जन्म हुआ है, उनके लिए एमेथिस्ट बर्थस्टोन कहा जाता है। अगर यह लोग इसे धारण करते हैं तो उन्हें गजब की ऊर्जा की प्राप्ति होती है। यह इनकी हीलिंग पावर को बढ़ाने का काम करता है। इससे  जीवन में सकारात्मक का संचार होता है। बैंगनी रंग का यह रत्न बहुत ही चमत्कारी है।

आता है हीलिंग के काम

यह चिकित्सकीय गुणों से भरपूर एक रत्न है, जो केवल ग्रह नक्षत्र की स्थिति ही नहीं बल्कि शरीर के अंगों पर भी काम करता है। यह एनर्जी हीलर है और दिल-दिमाग को मजबूत बनाने का काम करता है। ये व्यक्ति के अंतर ज्ञान को बढ़ाकर उसे दूरदर्शी बनाता है।

होंगे ये फायदे

  • जो लोग किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं उनके लिए यह रत्न बहुत लाभकारी माना गया है।
  • यह समृद्धि को आकर्षित करने का काम करता है और व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाता है।
  • अगर आप किसी निजी समस्या से परेशान चल रहे हैं तो यह आपको मानसिक रूप से मजबूती देगा।
  • ये व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और संतोष लेकर आता है।
  • इसे उपयोग करने वाले व्यक्ति की बुद्धि बढ़ने लगती है और वह ज्ञान की प्राप्ति करता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews