
Astro Tips: हम अपने आसपास ऐसे कई लोगों को देखते हैं। जो पैसा कमाने के लिए मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी धन उनके पास नहीं टिकता है। उनके सामने कोई ना कोई ऐसा खर्च आ जाता है जिसमें उन्हें अपना कमाया हुआ धन लगाना पड़ता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में है जिनके पास पैसा नहीं टिक पाता है तो कुछ आदतों के जरिए आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जिसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़े सारे पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसी में दैनिक दिनचर्या से जुड़ी कुछ आदतों का जिक्र किया गया है जो हमारे जीवन में नकारात्मकता लेकर आती है। अगर यह आदतों को छोड़ दिया जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सारे दोष दूर हो जाते हैं। चलिए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं।
सोने का समय
कुछ लोगों को बहुत देर तक सोने की आदत होती है। दरअसल आजकल लोग देर रात तक जागते हैं जिस वजह से सुबह उनकी नींद काफी देर से खुलती है। सेहत के लिए यह काफी नुकसानदायक होता है और ज्योतिष में भी इसे नकारात्मक माना गया है। अगर व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाता है तो देवी देवता उसे पर प्रसन्न होते हैं। यही वजह है कि हर व्यक्ति को सुबह जल्दी उठना चाहिए।
झूठे बर्तन
कुछ लोग रात में खाना खाने के बाद बर्तन झूठ छोड़ देते हैं और उन्हें सुबह साफ करते हैं। व्यक्ति की आदत घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। सिंक में पड़े झूठे बर्तन देख मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं जिससे घर में कंगाली आती है। अगर आप बरकत चाहते हैं और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो रात में झूठे बर्तन ना छोड़े।
घर की सफाई
हम सभी ने सुना है कि जहां साफ सफाई होती है वहां माता लक्ष्मी का वास होता है। वहीं जहां पर गंदगी होती है वहां देवी लक्ष्मी नहीं आती है। यही कारण है कि व्यक्ति को घर के किसी भी कोने में गंदगी नहीं रखना चाहिए। अगर गंदगी रहती है तो परिवार के लोगों की सेहत खराब होती है और माता लक्ष्मी का प्रसन्न होती हैं।
व्यक्तिगत स्वच्छता
घर की सफाई के साथ-साथ हर व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। जिन लोगों के दांत, नाखून और बाल साफ और स्वच्छ रहते हैं उन्हें कभी धन की कमी नहीं होती। ऐसे लोगों के पास हमेशा बरकत बनी रहती है।
डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

