Astro Tips: ज्योतिष में सुबह उठ कर इन 5 कामों को करना माना गया है निषेध, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

हर व्यक्ति अपने जीवन में खुशहाली चाहता है। लेकिन अगर उसे वाकई में खुश रहना है तो उसे अपनी दैनिक दिनचर्या के कुछ काम पर ध्यान देना जरूरी है।
Astro Tips

Astro Tips: हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि धन दौलत और बरकत चाहता है। इसके लिए वह हर मुमकिन कोशिश भी करता है ताकि अपने परिवार और प्रिय जनों को खुश रख सके। जब हम रोज सुबह उठते हैं तो हर नया दिन हमारे जीवन में नहीं ऊर्जा और उमंग लेकर आता है। बड़े बुजुर्गों को अक्सर हमने बोलते सुना होगा कि नया दिन नए अवसर लेकर आता है इसलिए हमेशा उन्हें लपकना हमें आना चाहिए। सुबह उठने के बाद अपनी हथेलियां को देखने की सलाह तो बुजुर्ग अक्सर हमें देते आए हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी चीज हैं जिन्हें सुबह उठते ही नहीं देखना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति को कंगाली का सामना करना पड़ सकता है। चलिए आज हम आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं।

दर्पण

सुबह-सुबह उठने के बाद व्यक्ति को दर्पण के सामने नहीं जाना चाहिए। कुछ लोगों को उठने के बाद सीधा आईने के सामने जाने की आदत होती है। व्यक्ति को सबसे पहले अपने आराध्य के दर्शन करने चाहिए उसके बाद अपने दिनचर्या से जुड़े काम करने चाहिए।

ना देखें परछाई

ज्योतिष शास्त्र में दिए गए नियमों के मुताबिक व्यक्ति को सुबह-सुबह अपने परछाई नहीं देखनी चाहिए। सुबह उठने के बाद अगर व्यक्ति अपनी या किसी और की परछाई देखा है तो यह शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से कामकाज में बाधा आती है और तनाव पैदा होता है।

गंदे बर्तन

यदि आप रात के बर्तन बिना धोए ही सो जाते हैं, तो माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। सुबह उठने के बाद अगर आप गंदे बर्तन देखते हैं तो आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

खंडित मूर्ति

वैसे तो कोई भी व्यक्ति अपने घर में खंडित मूर्ति नहीं रखता है। लेकिन सुबह-सुबह खंडित मूर्ति नहीं देखना चाहिए ऐसा करने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शास्त्र के मुताबिक खंडित मूर्ति के दर्शन करना शुभ नहीं होता।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews