Astro Tips: कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रहा है अटका हुआ पैसा, ये 4 ज्योतिष उपाय दूर करेंगे परेशानी

हर व्यक्ति अपने जीवन में धन संपत्ति की कामना करता है। वह चाहता है कि कभी भी उसे धन संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े। चलिए आज हम आपको कुछ ज्योतिष उपाय बताते हैं जो धन की समस्या को दूर करेंगे।
Astro Tips

Astro Tips: आजकल के जीवन में हर व्यक्ति को धन की आवश्यकता होती है। पैसों के बिना कोई भी काम कर पाना लगभग मुश्किल है। कई बार हमें जरूरत पड़ती है तो हम अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार से पैसे लेते हैं या फिर किसी और को जरूरत पड़ती है तो वह भी हमारे पास मदद के लिए आता है। अक्सर लोग धन के मामले में एक दूसरे की मदद कर देते हैं। लेकिन कई बार यह देखने में आता है कि जिन्हें हम पैसे देते हैं वह हमें जल्दी धन वापस नहीं लौटाते हैं।

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक है जिन्होंने किसी को धन दिया है। लेकिन आपका उधार आपको वापस नहीं मिल पा रहा है या फिर अटक गया है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिषी उपाय बताते हैं जो आपको आपका धन वापस दिलवाने में मददगार साबित होंगे।

बजरंगबली का उपाय

मंगलवार का दिन बजरंगबली का होता है। इस दिन यदि हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है तो वह प्रसन्न होते हैं। इस उपाय से व्यक्ति को अपना रुका हुआ धन वापस मिल जाता है।

दीपक का उपाय

आपका अटका हुआ पैसा बहुत कोशिश के बाद भी नहीं मिल रहा है, तो आप रोजाना शाम को ये उपाय कर सकते हैं। आपको एक दीपक में कपूर और दो लौंग डालकर जालना होगी। ऐसा करने से आपको रुका हुआ धन वापस मिल जाएगा।

पौधों का उपाय

पौधों का हिंदू धर्म में काफी महत्व माना गया है। अगर घर की सही दिशा में पेड़ पौधे लगाए जाते हैं तो व्यक्ति को धन की समस्या से छुटकारा मिलता है। घर की दक्षिण पूर्व दिशा में हरे भरे पेड़ पौधे लगाने से धन संबंधी समस्या नहीं होती।

देवी लक्ष्मी की पूजा

देवी लक्ष्मी को धन और ऐश्वर्य की देवी के रूप में पूजा जाता है। माता लक्ष्मी की पूजा में पीली कौड़ी का इस्तेमाल करना शुभ माना गया है। अगर आप पूजन के दौरान माता को पीली कौड़ी अर्पित करते हैं और पूजन के बाद इसे लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान पर रखते हैं। तो कभी भी धन की समस्या नहीं होती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews