Hindi News

शिवलिंग पर चढ़ाएं लौंग का जोड़ा, मिलेंगे अद्भुत परिणाम, दूर होंगे ग्रह दोष

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अक्सर लोग उन्हें जल अर्पित करते हैं। आज हम आपको लौंग की जोड़ी के उपाय के बारे में बताते हैं, जो कई समस्याओं से मुक्ति दिलाता है।
शिवलिंग पर चढ़ाएं लौंग का जोड़ा, मिलेंगे अद्भुत परिणाम, दूर होंगे ग्रह दोष

भोलेनाथ एक ऐसे देवता हैं, जिन्हें पसंद करने के लिए व्यक्ति को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ती। ऐसा कहा जाता है कि वह केवल एक लोटा जल में ही प्रसन्न हो जाते हैं। अगर वह भी ना मिले और केवल सच्चे मन से उनका नाम पुकार लिया जाए तो भी वह अपने भक्तों पर कृपा बरसा देते हैं। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष में तरह के उपाय बताए गए हैं।

भोलेनाथ को जल चढ़ाना, बेलपत्र अर्पित करना, धतूरा चढ़ाना इन सब के बारे में तो आपने सुना होगा। क्या आपने कभी शिवलिंग पर लौंग की जोड़ी चढ़ाने के बारे में सुना है। अगर नहीं तो यह उपाय बहुत लाभकारी है। इस जीवन की सारी परेशानी अपने आप दूर होने लगती है। चलिए आज हम आपको इसके फायदे बताते हैं।

भोलेनाथ की प्रिय लौंग (Astro Tips)

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भगवान शिव को लौंग बहुत प्रिय है। दरअसल यह एक ऐसी वस्तु है जिसमें नेगेटिव एनर्जी को दूर करने और सकारात्मक वातावरण बनाने की क्षमता होती है।

धन प्राप्ति के उपाय

अगर आपके जीवन में आर्थिक स्थिति कमजोर चल रही है या आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो आपको शिवलिंग पर लौंग की जोड़ी चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन प्राप्ति के रास्ते खुल जाते हैं।

मिलेगी मानसिक शांति

अगर शिवलिंग पर लौंग का जोड़ा चढ़ाया जाता है तो व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। जो लोग काम में मन नहीं लग पा रहे यह तनाव का सामना कर रहे हैं उनके लिए यह उपाय बहुत कारगर है। इससे नेगेटिविटी दूर होती है और व्यक्ति एकाग्रता के साथ काम कर सकता है।

बुरी नजर से बचाव

जो लोग बुरी नजर की समस्या से परेशान है, वो ये उपाय कर सकते हैं। इससे नेगेटिव एनर्जी का डर खत्म होता है। बुरी नजर नहीं लगती और पहले से लगी हुई नजर खत्म हो जाती है।

ग्रह दोष होगा दूर

अगर शनि राहु या केतु की कुंडली में अशुभ दशा चल रही है, तो ये उपाय बहुत लाभकारी है। इसकी मदद से ग्रहों को शांति की प्राप्ति होती है। जो भी ग्रह दोष चल रहा है वह दूर होता है और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

बीमारियों से मुक्ति

अगर आपके घर में कोई व्यक्ति बीमार है तो आप ही उपाय कर सकते हैं। दरअसल इससे पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है, जो शरीर को हेल्दी रखने का काम करती है। यह उपाय बीमारी के खतरे को दूर करता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews