भगवान को इस तरह अर्पित करें गुड़हल का फूल, दूर होगी परेशानी, पूरी होगी हर इच्छा

ज्योतिष हमारे जीवन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण साधन है। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जो जीवन में समृद्धि लेकर आते हैं।
Astro Tips

Astro Tips: हर व्यक्ति की कोई ना कोई मनोकामना होती है, जिसे वह पूरी करना चाहता है। अपनी हर इच्छा को पूरा करने के लिए व्यक्ति काफी मेहनत करता है। अपने परिवार को खुश रखने के साथ घर, गाड़ी, सेहत, धन सभी के लिए उसे मेहनत और भगवान से प्रार्थना करते हुए देखा जाता है। हालांकि, कई बात केवल मेहनत से हमें सभी चीजों की प्राप्ति नहीं हो पाती है।

ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो हमारे जीवन से गहरा कनेक्शन रखती है। हम जो भी काम करते हैं उसका कहीं ना कहीं ज्योतिष से कनेक्शन जरूर होता है क्योंकि हम सब कुछ मुहूर्त और नियमों के मुताबिक करते हैं। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय भी बताए गए हैं। जिनका अगर व्यक्ति सही तरीके से पालन करें तो उसके जीवन में समृद्धि का वास होता है।

हिंदू धर्म में पेड़ पौधों को काफी महत्व दिया गया है। देवी देवताओं की पूजन के समय हम उन्हें कई तरह के फूल और पत्तियां अर्पित करते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से हमारी सारी मनोकामना पूरी होती है। गुड़हल का फूल भी देवी देवताओं को अर्पित किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि गुड़हल के फूल को किस तरह से चढ़ाना चाहिए ताकि आपकी मनोकामना पूरी हो सके।

जल के साथ करें अर्पित

ज्योतिष के मुताबिक रोजाना सूर्य को अगर जल के साथ गुड़हल का फूल चढ़ाया जाता है। तो व्यक्ति के बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं। उसे अपने हर काम में सफलता की प्राप्ति होने लगती है।

कुमकुम के साथ

अगर शुक्रवार के दिन कुमकुम लाल गुड़हल के साथ अर्पित किया जाता है, तो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है। अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं और आपकी स्थिति कमजोर है तो आप ये उपाय कर सकते हैं।

शिवलिंग पर करें अर्पित

अगर भोलेनाथ को गुड़हल का फूल अर्पित किया जाता है तो जीवन के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। ऐसा करने से भोलेनाथ भक्ति की सारी इच्छाएं पूरी करते हैं।

गुड़हल के फूल को अगर चावल के दाने के साथ शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है। तो काम में आ रही अड़चन दूर हो जाती है। इससे शिवजी को कृपा मिलती है।

दिशा का ध्यान

गुड़हल का फूल पूर्व या उत्तर दिशा में चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे व्यक्ति जो चाहता है उसे वह चीज हासिल होती है। रोजाना अगर गुड़हल के फूल का उपयोग किया जाता है तो घर में खुशहाली बनी रहती है। परिवार के लोगों के बीच प्रेम भी बढ़ जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews