Astro Tips: सावन के पहले सोमवार पर इस विधि से करें शिव पूजन, ये उपाय पूरी करेगा हर मनोकामना

सावन सोमवार पर भोलेनाथ की पूजन का विशेष महत्व माना गया है। चलिए आज इस दिन की है जाने वाले उपाय के बारे में जानते हैं।
Astro Tips

Astro Tips: हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व माना गया है। सावन में भी सोमवार का बहुत खास महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन किया गया जब ताप पर ध्यान व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक तरक्की और उन्नति लेकर आता है। सोमवार के दिन का संबंध चंद्र ग्रह से होता है जिसके नियंत्रक भगवान शिव हैं। इस दिन पूजन अर्चन करने से चंद्रमा के साथ भोलेनाथ की कृपा भी प्राप्त होती है।

हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी ना कभी किसी न किसी परेशानी का सामना करता है। ऐसे में अगर सावन के सोमवार पर विधिपूर्वक भगवान शिव की आराधना की जाए तो सारी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। चलिए आज हम आपको सावन के पहले सोमवार पर किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय और पूजन विधि बताते हैं।

सावन सोमवार पूजन का महत्व

भगवान भोलेनाथ की पूजन सोमवार के दिन की जाती है। जो लोग विवाह में समस्या का सामना कर रहे हैं या फिर वैवाहिक जीवन सुखद चाहते हैं, उन्हें अक्सर सोमवार की पूजन करते हुए देखा जाता है। अगर कुंडली में विवाह संबंधी अड़चन है या फिर आयु और स्वास्थ्य बाधा है तो भी सोमवार की पूजन उत्तम मानी गई है। इसमें शिवलिंग की पूजन की जाती है और भोलेनाथ को जल तथा बेलपत्र अर्पित किए जाते हैं।

ऐसे करें पूजन

सोमवार को भोलेनाथ की पूजन करने के लिए प्रदोष काल में स्नान करने के बाद नंगे पैर पानी का लोटा लेकर मंदिर जाएं। यहां शिवलिंग पर जल अर्पित करें और भगवान को साष्टांग प्रणाम करें। भोलेनाथ के समक्ष खड़े होकर 108 बार शिव मंत्र का जाप करें। केवल फलाहार करें और भगवान के मित्रों का जाप करते रहे। अगले दिन अन्न या वस्त्र का दान करें और व्रत का पारायण करें।

सोमवार को करें ये उपाय

अगर आप भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो प्रदोष काल में शिव जी की पूजन करें। पूजन करते समय शिवलिंग पर जल की धारा और बेलपत्र अर्पित करें। शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं और शिवलिंग की परिक्रमा करें। ऐसा करने से भोलेनाथ सारी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews