Astro Tips: सारी समस्याओं को खत्म कर देगा बेलपत्र का ये उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, होगा धन लाभ

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि की चाहत रखता है। अगर आप भी आर्थिक समृद्धि चाहते हैं तो आपको बेलपत्र अपने पास रखना चाहिए।
Astro Tips

Astro Tips: हिंदू धर्म में ज्योतिष का काफी ज्यादा महत्व माना गया है। हिंदू धर्म में की जाने वाली कोई भी चीज बिना ज्योतिष की सलाह या उपाय से नहीं की जाती है। गृह प्रवेश करना हो या फिर शादी, विवाह और मुंडन संस्कार सभी में ज्योतिषीय मुहूर्त नियम कायदों को सबसे पहले नंबर पर रखा जाता है।

ज्योतिष ग्रह नक्षत्र के आधार पर व्यक्ति को सही मार्ग दिखाने वाली एक विद्या है। हर व्यक्ति की कुंडली में नौ ग्रह विराजित होते हैं, जिनका उसके जीवन पर गहरा असर होता है। कई बार ग्रह नक्षत्र की कुछ स्थितियों व्यक्ति के जीवन में परेशानियां डालने का काम करती है, जिनका ज्योतिष में निराकरण दिया गया है।

बेलपत्र एक ऐसा करता है जो भगवान शिव को बहुत प्रिय है। भोलेनाथ की पूजन करते समय उन्हें बेलपत्र विशेष तौर पर अर्पित किया जाता है। लेकिन पूजन के साथ-साथ यह पत्ता धन को आकर्षित करने की शक्ति भी रखता है। चलिए आज हम आपको इसके कुछ उपाय बताते हैं जो आपके जीवन से परेशानियों को समाप्त कर देंगे।

पर्स में रखें बेलपत्र

अगर आप अपने पास में बेलपत्र का पत्ता रखते हैं तो यह काफी शुभ माना जाता है। ये व्यक्ति के जीवन में चमत्कारी परिवर्तन लेकर आता है और उसके जीवन को खुशियों से भरने का काम करता है। चलिए आपको इससे होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं।

आर्थिक लाभ

अगर किसी व्यक्ति के जीवन में आर्थिक तंगी चल रही है तो उसके लिए बेलपत्र का पत्ता काफी फायदेमंद है। इससे व्यक्ति की आर्थिक तंगी खत्म हो जाती है। इसके लिए बस सोमवार को बेलपत्र को पर्स में रखना होगा और धीरे-धीरे धन की प्राप्ति होने लगेगी।

कर्ज से छुटकारा

कुछ लोग अपने जीवन में कर्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। कोशिश करने के बाद भी इन लोगों को कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पाती है। ऐसे लोगों के जीवन से बेलपत्र कर्ज की समस्या खत्म कर देता है।

पूरी होगी मनोकामना

अगर आपकी कोई मनोकामना है, जो पूरी नहीं हो रही है। तो आपको अपने पास बेलपत्र रखना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी करते हैं।

वापस मिलता है धन

अगर आपने किसी को धन उधार दिया है और वो वापस आपको पैसा नहीं लौटा रहा है। तो ये उपाय बहुत लाभकारी साबित होगा। बेलपत्र के असर से आपको अपना रुका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews