Astro Tips: घर में करें लौंग के ये 3 उपाय, दूर होगी नकारात्मकता, मिलेगी उन्नति

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली चाहता है। कुछ ज्योतिष उपायों के जरिए यह इच्छा आसानी से पूरी की जा सकती हैं। चलिए ये उपाय जानते हैं।
Astro Tips:

Astro Tips: ज्योतिष का हमारे जीवन से गहरा संबंध है। घन नक्षत्र की स्थिति के आधार पर चलने वाला ज्योतिष हमें सही नियम, धर्म और विधि की जानकारी देता है। कोई भी काम हमेशा ज्योतिष की दृष्टि से ही किया जाता है। गृह प्रवेश से लेकर मुंडन, जनेऊ, शादी विवाह सब कुछ ज्योतिष की दृष्टि से करना शुभ माना जाता है।

व्यक्ति अगर अपने जीवन में किस तरह की परेशानी का सामना करता है। तो उसका समाधान पाने के लिए भी वह ज्योतिष का सहारा लेता है। ज्योतिष में ऐसे कहीं उपाय बताए गए हैं जिन्हें अगर नियम के साथ अपना लिया जाए तो व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानी दूर हो जाती है और वह सुख समृद्धि को प्राप्त करता है। चलिए आज हम आपको ज्योतिष के कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जो आपके घर में सकारात्मक और सुख समृद्धि लेकर आएंगे।

घर के दरवाजे पर रखें लौंग

जब भी हम घर में कोई चीज लेकर आते हैं तो ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक उसे रखते हैं। ज्योतिष के मुताबिक रखी गई चीजें जीवन में सुखद परिणाम लेकर आती हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर के दरवाजे पर लौंग रखने से क्या फायदे हो सकते हैं।

होंगे ये फायदे

  • अगर हम अपने घर के दरवाजे पर लौंग रखते हैं तो घर में खुशहाली बनी रहती है। अगर आप किसी शुभ काम के लिए बाहर जा रहे हैं तो आपके दरवाजे पर लौंग रखकर जाना चाहिए।
  • अगर नकारात्मक ऊर्जा आपको परेशान कर रही है तो यह उपाय करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और आपके जीवन में बदलाव आने लगेंगे।
  • मुख्य दरवाजे पर लौंग रखने से ग्रह क्लेश दूर हो जाता है। इससे परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होता है और घर के लोगों को नीति की प्राप्ति होती है।
  • अगर आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण काम करना है तो आपको यह उपाय कर लेना चाहिए। ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलती है और बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

आर्थिक स्थिति का उपाय

अगर आप कमजोर आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे हैं और आपको बार-बार धन संबंधी समस्या हो रही है तो यह उपाय करना चाहिए। धन संबंधी समस्या के लिए आप दरवाजे पर लौंग रखने के अलावा इस लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

बुरी नजर का उपाय

अगर आपको यह घर के सदस्यों को बार-बार नजर लग जाती है तो लौंग को कपूर के साथ जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews