Hindi News

अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, जारी हुआ SSC CHSL टियर-2 एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, 18 नवंबर को परीक्षा

Published:
एसएससी सीएचएसएल टियर-2 का हॉल टिकट जारी हो गया है। बिना एडमिट कार्ड एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। कुल 3712 पदों पर भर्ती होने वाली है। 

SSC CHSL 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा (एसएससी सीएचएसएल) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र में आवेदक का नाम, फोटो, पर्सनल डीटेल्स, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस इत्यादि उपलब्ध होती है।

एडमिट डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स (SSC CHSL Tier-2 Admit Card)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Admit Card” के टैब पर क्लिक करें।
  • एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा । इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में हॉल टिकट का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।

3500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती (SSC Recruitment)

एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर को होने वाला है। नवंबर के आखिरी हफ्ता में आंसर-की जारी हो सकती है। इस साल डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिवीजन क्लर्क/जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर (ग्रेड ए) के कुल 3712 पदों पर भर्ती होने वाली है। आयोग द्वारा अप्रैल को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया था। आवेदन प्रक्रिया 8 मई तक जारी थी। टायर 1 परीक्षा का आयोजन  1 से 11 जुलाई के बीच किया गया था। परिणाम 6 सितंबर को घोषित हुए थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews