MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

CM योगी का आज नोएडा दौरा, ट्रैफिक एडवाइजरी हुई जारी, इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री, निकलने से पहले यहां पढ़ें पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौतमबुद्धनगर दौरे को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दरअसल दिल्ली-नोएडा बॉर्डर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के कई हिस्सों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
CM योगी का आज नोएडा दौरा, ट्रैफिक एडवाइजरी हुई जारी, इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री, निकलने से पहले यहां पढ़ें पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गौतमबुद्धनगर के दौरे पर रहेंगे। दरअसल उनके कार्यक्रम को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्लान लागू किया है। पूरे दिन कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

दरअसल मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली से जुड़ने वाले कई प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। वीआईपी मूवमेंट के समय कुछ स्थानों पर थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक रोका भी जा सकता है। पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन और नो एंट्री

वहीं ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दिल्ली से नोएडा आने वाले चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी फ्लाईवे और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा ताकि वीआईपी रूट पर ट्रैफिक का दबाव कम रखा जा सके।

वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य तक पहुंचने की सलाह

दरअसल चिल्ला और डीएनडी बॉर्डर से आने वाले वाहनों को यू-टर्न लेकर एनएच-09, एनएच-24, एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा। वहीं कालिंदी कुंज की तरफ से आने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य तक पहुंचने की सलाह दी गई है। पुलिस ने साफ किया है कि ट्रैफिक डायवर्जन स्थिति के अनुसार लागू किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बदलाव भी किए जा सकते हैं। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने की कोशिश न करें।

कार्यक्रम स्थल के लिए अलग रूट

दरअसल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर भी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। आगरा की तरफ से आने वाले वाहनों को जेवर टोल से पहले ही डायवर्ट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक को अलीगढ़, टप्पल, खुर्जा बाईपास, जहांगीरपुर, सिकंदराबाद और बुलंदशहर की ओर भेजा जाएगा ताकि एक्सप्रेसवे पर भीड़ न बढ़े।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों के लिए भी अलग-अलग रूट और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दनकौर, रौनीजा, गौर सिटी और जेवर की ओर से आने वाले लोगों के लिए निर्धारित मार्ग तय किए गए हैं। मीडिया, वीआईपी और अन्य वाहनों के लिए पी-01 से पी-04 तक अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जिससे कार्यक्रम स्थल के आसपास ट्रैफिक व्यवस्थित रखा जा सके।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को किसी भी स्थिति में नहीं रोका जाएगा। आम नागरिकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया गया है, जहां किसी भी तरह की ट्रैफिक संबंधी जानकारी या सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
CM योगी का आज नोएडा दौरा, ट्रैफिक एडवाइजरी हुई जारी, इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री, निकलने से पहले यहां पढ़ें पूरी जानकारी