उत्तर प्रदेश: सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत और कई घायल

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 17 लोग घायल हो गये हैं।
UP Sitapur News

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। जहां पिसावा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत और करीब 17 लोगों के घायल हो गये हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी अनुसार, हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक की टक्कर से ट्रॉली पलट गई और मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में एक बच्ची सहित चार महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। धनतेरस पर जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना से धनतेरस पर माहौल शोकाकुल है।

मुंडन संस्कार से लौट रहे थे सभी लोग

दरअसल, पिसावा थाना इलाके की बरगवां रसूलपुर गांव के लोग मुंडन संस्कार करने हरदोई जनपद के रामपुर में स्थित शिव मंदिर में गए थे जहां से वह लौट रहे थे पिसावा थाना इलाके के हिम्मतनगर चंदवापुर के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई और बड़ा हादसा हो गया। मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। जानकारी अनुसार, घायलों में पांच लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है, इन्हें पीएचसी पिसावा से जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम

हादसे के दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया और ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

मृतकों-घायलों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हो चुकी है। मृतकों में काजल पुत्री दाताराम, सुशीला (50) पत्नी विष्णु, रूबी (22) पुत्री विष्णु और सुनीता (40) पत्नी रामकुमार, रामवती (55) पत्नी भरोसे शामिल हैं। ये सभी बरगवां गांव की रहने वाली थीं।

वहीं, घायलों में प्रेमवती (50), आशा (73), चमेली (55), गुड़िया, रूबी (28), कल्पना (30), कंचना (12), दुलारी (30), रामबेटी (48), रामदेवी (50), रामसुखी (55), जाह्नवी (12), मुन्नी देवी, जीतू (10), मायावती (65) और उन्नति (12) के नाम शामिल हैं। प्रेमवती और उन्नति की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीतापुर रेफर किया गया है। जिनका इलाज जारी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews