Budh Gochar: चैत्र नवरात्रि शुरू होते ही चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बुध करेंगे राशि परिवर्तन, धन-दौलत की होगी प्राप्ति

budh gochar 2025

Budh Gochar 2024: चैत्र नवरात्रि का आरंभ 9 अप्रैल को होने जा रहा है। इस दिन ग्रहों के राजकुमार बुध भी अपनी चाल बदलेंगे। देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन (Pisces) में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, शिक्षा, कारोबार, वाणी इत्यादि का कारण माना जाता है। फिलहाल बुध मेष राशि में विराजमान हैं। इस गोचर का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी को लाभ तो किसी को नुकसान होगा। आइए जानें किन-किन राशियों के लिए बुध का यह राशि परिवर्तन शुभ रहेगा-

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों पर बुध की विशेष कृपा बरसेगी। जातकों को 21 दिनों तक लाभ होगा। इनकम बढ़ेगी। कारोबार और निवेश से मुनाफा होगा। मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को गुड न्यूज मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। कारोबार का विस्तार होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए मीन राशि में बुध ग्रह का गोचर शुभ रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। घर-परिवार में सुख-शांति आएगी।

मीन राशि  (Pisces)

मीन राशि में बुध गोचर करेंगे। इससे जातकों को खूब लाभ होगा। वाणी से लोग प्रभावित होंगे। करियर और कारीबर में भी लाभ होगा। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवक सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, ग्रंथों, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews