Hindi News

इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, बुध बदलेंगे चाल, शनि के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, 25 जून से शुरू होंगे अच्छे दिन, खुलेंगे सफलता के द्वार

Published:
बुध अपनी चाल बदलने वाले हैं। 3 दिन बाद शनि के नक्षत्र में गोचर करेंगे। कई राशियों को इससे बंपर लाभ होगा। तरक्की के द्वार खुलेंगे। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा?
इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, बुध बदलेंगे चाल, शनि के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, 25 जून से शुरू होंगे अच्छे दिन, खुलेंगे सफलता के द्वार

ग्रहों के राजकुमार बुध किसी भी व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हें व्यापार, बुद्धि, करियर, तर्क, वाणी इत्यादि का कारक माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह की मजबूत बुद्धि और ज्ञान की प्राप्त होती है। जातकों की वाणी से लोग प्रभावित होते हैं। वहीं शनिदेव कर्मफल दाता हैं। इनकी शुभ स्थिति व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

25 जून को बुद्धि के दाता बुधदेव पुष्य नक्षत्र में गोचर (Budh Gochar) करेंगे, जिसका संबंध कर्क राशि से होता है। इसके शासक शनिदेव हैं। बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन का परिभव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए भाग्य और सफलता के द्वार खुलेंगे, तो किसी को भारी नुकसान होगा। कुछ लोगों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा। 7 जुलाई तक हर क्षेत्र में लाभ होगा। आइए जानें किन लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा?

मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा समय?

मिथुन राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुध की खास कृपा बरसेगी। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। भाषण कौशल में सुधार होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। विवाह की बात पक्की होगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

वृषभ राशि का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश जाकर काम करने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक मिल सकते हैं।

तुला राशि वालों का जीवन होगा खुशहाल

तुला राशि के जातकों को भी इस दौरान खूब फायदा होने वाला है। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय शुभ रहेगा। लोगों के साथ आपके संपर्क बढ़ेंगे। यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा, कोई भी बड़ा फैसला लेना शुभ साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। आपके काम की प्रशंसा होगी। नया घर या वाहन खरीदने के योग भी बना रहे हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। जो पंचांग, ज्योतिष सिद्धांत, ग्रंथ और अन्य माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News भविष्यवाणियों का दावा नहीं करता। योग्य विशेषज्ञों की जरूर लें।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews