Hindi News

22 फरवरी को उदित होंगे ग्रहों के राजकुमार बुध, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, बढ़ेगी इनकम, होगा लाभ ही लाभ 

Published:
युवराज बुध का उदय कई राशियों के लिए सफलता के द्वार खोलेगा। करियर-कारोबार में बंपर लाभ करवाएगा। आइए जानें किन-किन लोगों को बुध के उदित होने पर भाग्य का साथ मिलेगा?
22 फरवरी को उदित होंगे ग्रहों के राजकुमार बुध, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, बढ़ेगी इनकम, होगा लाभ ही लाभ 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों  के राजकुमार का दर्जा दिया गया है। यह ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलता (Budh Gochar) है। इसे कारोबार, करियर, वाणी, मित्रता इत्यादि का कारक माना जाता है। जिसकी  कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है, उस व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है। कारोबार में मुनाफा होता है। इनकम में वृद्धि होती है। इच्छाओं की भी पूर्ति होती है।

जब भी कोई ग्रह  सूर्य से दूर जाता है तो इस स्थिति को ग्रह का उदय माना जाता है। 22 फरवरी को मिथुन और कन्या राशि के स्वामी कुंभ राशि में उदित (Budh Uday) होने जा रहे हैं। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इससे किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा। आइए जानें किन लोगों के लिए बुध की यह चाल शुभ रहेगी?

मिथुन राशि (Mithun Rashi) 

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा/। बिजनेसमैन को इस दौरान मुनाफा हो सकता है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा।

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के जातकों के लिए भी बुध का उदय शुभ रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवन में सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। इनकम में वृद्धि हो सकती है। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के जातकों पर भी बुध की विशेष कृपा बरसने वाली है। करियर और कारोबार में फायदा होने वाला है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। घर, भूमि या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews