Hindi News

30 जनवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, खुलेंगे भाग्य के द्वार, बढ़ेगी इनकम  

Published:
बुध के नक्षत्र गोचर से कई राशियों को फायदा होगा। करियर और कारोबार में लाभ होगा। कई परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आइए जानें किन लोगों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा?
30 जनवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, खुलेंगे भाग्य के द्वार, बढ़ेगी इनकम  

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को करियर, कारोबार, मित्रता, तर्क, वाणी इत्यादि का कारक माना जाता है। बुधदेव समय-समय पर अपनी कर बदलकर जातकों के कुंडली पर प्रभाव डालते हैं। जिसके कारण जीवन में कई बदलाव होते हैं।

30 जनवरी को ग्रहों  के राजकुमार बुध श्रवण नक्षत्र में गोचर (Budh Gochar 2025) करने वाले हैं। 7 फरवरी तक यह इसी ग्रह नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। इस नक्षत्र गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा।

कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होने से जातकों को कारोबार में लाभ होता है। कमाई के नए स्त्रोत खुलते हैं। धन की कमी नहीं होती। व्यक्ति कौशल में निपुण होता है। वाणी प्रभावशाली होती है। आइए जानें बुध के नक्षत्र गोचर से किन लोगों को लाभ होगा?

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध की यह चाल शुभ साबित होगी। कोई भी नया काम या योजना शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। जीवन में खुशहाली आएगी। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। कारोबार में मुनाफा होगा। इनकम में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के जातकों पर भी बुध की विशेष कृपा बरसने वाली है। नौकरी की तलाश पूरी होगी। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। बिजनेसमैन के लिए भी यह समय शुभ रहेगा।  कारोबार का विस्तार होगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों के लिए भी बुध का नक्षत्र गोचर लाभकारी साबित सिद्ध होगा। कारोबार में मुनाफा होगा। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ भी मिलेगा। आर्थिक समस्याएं दूर होगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews