चमेली के फूल के उपायों से होंगे चमत्कारी लाभ, ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति

देवी देवताओं के पूजन पाठ में हम अक्सर फूल का इस्तेमाल करते हैं। अलग-अलग देवी देवताओं को अलग-अलग फूल भी अर्पित किए जाते हैं। चलिए आज चमेली के फूल के उपाय जान लेते हैं।
Chameli

फूल एक ऐसी चीज है, जो देखने में बहुत सुंदर लगते हैं और अपनी खुशबू से सभी का दिल जीत लेते हैं। त्योहार और खास मौके पर होने वाली सजावट से लेकर पूजन पाठ में हम फूलों का इस्तेमाल जरूर करते हैं। देवी देवताओं को फूल चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं और हमारी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।

केवल पूजन पाठ में ही नहीं फूलों के कुछ विशेष उपाय भी होते हैं, जो हमारे जीवन में सकारात्मकता लाने का काम करते हैं। चमेली का फूल देखने में बहुत सुंदर होता है और इसकी खुशबू भी मनमोहक होती है। इसके पौधे 10 से 15 फुट के होते हैं और आसानी से हर जगह मिल जाते हैं। इसके कुछ उपाय कर लिया जाए तो जीवन में उन्नति की प्राप्ति होती है। चलिए आज आपको इन उपायों के बारे में बताते हैं।

चमेली के फूल के उपाय (Chameli)

आपको मिट्टी का छोटा कलश लेना होगा और इसमें चमेली के फूल और दूध डालना होगा। इसके बाद चंद्रमा को मध्य रात्रि में अर्घ्य दें। ऐसा करने से आपको बहुत तक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग भी बनेंगे।

हनुमान जी को करें अर्पित

हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाना बहुत शुभ माना गया है। मंगलवार और शनिवार के दिन सिंदूर और चमेली का तेल बजरंगबली को अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन के कासन का नाश होगा और शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। जानकारी के मुताबिक हनुमान जी को तेल का दीपक नहीं लगाया जाता बल्कि उनके शरीर पर तेल लगाया जाता है। ।

ग्रह दोष के लिए

अगर ग्रह दोष की समस्या से परेशान चल रहे हैं तो चमेली के फूल का पौधा लगाएं यह बहुत फायदेमंद माना गया है। घर में चमेली का फूल सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है और ग्रह दोष दूर करता है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति को मजबूत बनाता है और घर वालों में आपसी प्रेम बढ़ता है।

मत लक्ष्मी को करें प्रसन्न

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को चमेली का फूल अर्पित करना अच्छा माना गया है। इसके साथ केसर की खीर का भोग जरूर लगाए। यह उपाय कुंडली में शुक्र की स्थिति को मजबूत करेगा। सिद्धांत संपत्ति में वृद्धि और भौतिक सुख सुविधा प्राप्त होती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews