Hindi News

मार्च से पलटेगा इन 3 राशियों का भाग्य, बन रहा दुर्लभ संयोग, नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में धनलाभ के प्रबल संकेत

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
ज्योतिष के मुताबिक, साल 2025 का पहला चन्द्र ग्रहण 14 मार्च 2025 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को लगेगा और इसी दिन सूर्य गुरू की राशि मीन में प्रवेश करेंगे, ऐसे में यह संयोग 3 राशियों के लिए बेहद शुभ होने वाला है।
मार्च से पलटेगा इन 3 राशियों का भाग्य, बन रहा दुर्लभ संयोग, नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में धनलाभ के प्रबल संकेत

Chandra Grahan Surya Gochar 2025 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, राशियों और कुंडली नक्षत्र और ग्रहण का बड़ा महत्व माना जाता है। खास करके धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को महत्वपूर्ण माना गया है। साल 2025 का पहला चन्द्र ग्रहण 14 मार्च 2025 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। इस दिन होलिका दहन भी होगा।

14 मार्च को ही ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का गोचर गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में होगा, जहां सूर्य एक महीने तक इस राशि में रहेंगे, ऐसे में होली के दिन ही चंद्र ग्रहण और सूर्य गोचर का एक शुभ संयोग एक साथ बनने जा रहा है, जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सूर्य गोचर/चन्द्र ग्रहण का संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मिथुन राशि: जातकों के लिए चंद्र ग्रहण और सूर्य गोचर बेहद लकी साबित हो सकता है। करियर में सफलता ,नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में धनलाभ के प्रबल योग बनेंगे। विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।घर में मेहमानों का आगमान होगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती , नए- नए सोर्स बन सकते हैं।आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।

कर्क राशि: सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग जातकों के लिए फलदायी रहेगा। किस्मत चमक सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल कर सकेंगे। धार्मिक कार्यों में खास रुचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। शादीशुदा लोगों को वैवाहिक सुख मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। कार्यों की सिद्धि होगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ राशि: सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। सोशल नेटवर्किंग से प्रसिद्धि मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल रहेगा, किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। बिजनेस में धनलाभ और नई डील्स मिल सकती है। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार से लाभ मिल सकता है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा घर में खुशी का माहौल रहेगा।

14 मार्च को लगेगा साल का पहला Chandra Grahan

  • ज्योतिष के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है, इस दौरान चांद धरती की छाया से पूरी तरह से छुप जाता है। साल का पहला चन्द्र ग्रहण 14 मार्च 2025 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को लगेगा।
  • यह ग्रहण सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण चन्द्र ग्रहण होगा लेकिन भारत में नहीं दिखाई देंगे, इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।
  • जिन देशों पर यह ग्रहण दिखाई देगा, वहां सूतक ग्रहण के 12 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा।यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भाग यूरोप अफ्रीका के अधिकांश भाग, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews