Hindi News

चातुर्मास 2025: चार महीने तक इन 3 राशियों की होगी चांदी, 6 जुलाई से शुरू होंगे अच्छे दिन, बरसेगा पैसा, मिलेगी सफलता, दूर होंगे कष्ट

Published:
चतुर्मास के 4 महीने कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। तरक्की और धनलाभ के योग बनेंगे। कई परेशानियाँ दूर होगी। आइए जानें किन लोगों को फायदा होगा?
चातुर्मास 2025: चार महीने तक इन 3 राशियों की होगी चांदी, 6 जुलाई से शुरू होंगे अच्छे दिन, बरसेगा पैसा, मिलेगी सफलता, दूर होंगे कष्ट

हिंदू धर्म में चातुर्मास का बेहद विशेष महत्व होता है। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक होती है। मान्यताएं हैं पूरे चार महीने सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करते है। 6 जुलाई शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ चातुर्मास की शुरुआत होगी। इसका समापन 1 नवंबर को होगा। अगले ही दिन 2 नवंबर को तुलसी विवाह के साथ फिर से विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों का आरंभ होगा।

चातुर्मास समय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान कई ग्रहों की चाल में हलचल देखने को मिलेगी। कई ग्रहों की युति बनेगी। शनि और बुध वक्री होंगे। केतु भी नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। कई लोगों को इस दौरान खूब फायदा होने वाला है। भगवान विष्णु की खास कृपा जातकों पर बरसेगी। आइए जानें किन-किन लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा?

इन 3 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा (Chaturmas 2025 Rashifal) 

  • मेष राशि:- जातकों के लिए चातुर्मास बेहद ही विशेष रहने वाला है। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। नया घर या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी। बेरोजगारी दूर होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।
  • तुला राशि:- तुला राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। जीवन में कई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सेहत भी दुरुस्त रहेगी। धन लाभ होगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। इस दौरान बिजनेस में भी मुनाफा बढ़ेगा। सेहत को फायदा होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। वैवाहिक जीवन भी सुख में रहेगा।
  • सिंह राशि:– इन लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। भगवान विष्णु की खास कृपा जातकों पर बरसेगी। चारों तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में फायदा होगा। पदोन्नति और वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं। अधिकारियों के साथ आपके संबंध भी पहले से बेहतर होंगे। कारोबार का विस्तार होगा। धन से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। आय नए स्त्रोत खुलेंगे। छात्रों को भी इस दौरान लाभ होगा।

क्या करें और क्या नहीं?

चातुर्मास के दौरान मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन इत्यादि का सेवन करना शुभ नहीं माना जाता। इस दौरान सात्विक भोजन करें। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें। दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। तीर्थ यात्रा के लिए भी यह समय अनुकूल माना जाता है। पूजा, तप, यज्ञ इत्यादि के लिए भी यह समय इत्यादि भी लाभकारी होता है। इस दौरान भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, भगवान शिव और गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करनी चाहिए। झूठ बोलने से बचना चाहिए। कोई भी नई शुरुआत करना अशुभ माना जाता है।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है, जो पंचांग, मान्यताओं, ज्योतिष गणना और अन्य माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों के सटीकता की गारंटी नहीं लेता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews