Hindi News

इन 4 समस्याओं को जड़ से खत्म करेंगे नारियल के उपाय, मिलेंगे चमत्कारी परिणाम

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जब भी व्यक्ति अपने जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहा होता है। वह ज्योतिष का सहारा लेता है। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जो जीवन के संकटों का नाश कर हमें सुख समृद्धि और तरक्की देते हैं।
इन 4 समस्याओं को जड़ से खत्म करेंगे नारियल के उपाय, मिलेंगे चमत्कारी परिणाम

Astro Tips: सुख समृद्धि और तरक्की की प्राप्ति के लिए हम सभी बहुत मेहनत करते हैं। हालांकि, कई बार मेहनत से उतने परिणाम प्राप्त नहीं होते जितना हम चाहते हैं। कई बार हमें मिलने वाली सफलता या धन हमारी उम्मीद से बहुत कम होता है। ऐसे में ज्योतिष के कुछ उपाय हमारे लिए बहुत कारगर साबित हो सकते हैं।

हिंदू धर्म में वैसे भी जो भी काम किया जाता है, उसमें ज्योतिष का सहारा जरूर लिया जाता है। ज्योतिष में ऐसे कई सारे नियम धर्म बताए गए हैं जो हमारे जीवन की समस्याओं को दूर कर समृद्धि देने का काम करते हैं। आज हम आपको नारियल से जुड़े कुछ ऐसे ही उपाय बताते हैं।

नारियल का महत्व (Astro Tips)

ज्योतिष में नारियल का काफी महत्व माना गया है। जो भी पूजन, पाठ, व्रत, अनुष्ठान और शुभ कार्य किए जाते हैं। उसमें नारियल का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसमें त्रिदेवों का वास होता है। आज हम आपको बताते हैं कि नारियल के कौन से चमत्कारी उपाय आपके जीवन की परेशानियों का अंत कर देंगे।

बिजनेस में समस्या

अगर आप बिजनेस करते हैं और किसी समस्या का सामना कर रहे हैं। इसके लिए गुरुवार के दिन पीले कपड़े में नारियल लपेटकर उसपर जनेऊ रखें और श्री हरि विष्णु को समर्पित कर दें। ऐसा करने से व्यवसाय में आ रही है सारी परेशानी दूर हो जाएगी और हर काम में सफलता मिलेगी।

रोग के लिए

अगर आपके घर में कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी रोग से परेशान चल रहा है। आप बार-बार बीमार हो जाते हैं। इसके लिए मंगलवार और शनिवार को जो व्यक्ति रोग से परेशान है। उसके ऊपर से 21 बार नारियल उतार कर किसी जगह पर रख दें। ऐसा करने से सभी रोग दूर हो जाते हैं।

आर्थिक तंगी होगी दूर

कमजोर आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्हें शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाते हुए विधिवत पूजन करने चाहिए। पूजन के दौरान लाल कपड़े में नारियल बांधकर मंदिर में जरूर रखें। ऐसा करने से धन लाभ के योग निर्मित होते हैं और आर्थिक तंगी खत्म हो जाती है।

संकटों से मुक्ति

अगर आपके कामों में बार-बार व्यवधान आता है और आप लगातार संकटों का सामना कर रहे हैं। इसके लिए मंगलवार को हनुमान जी की पूजन कर उन्हें लाल चोला चढ़ाएं और नारियल अर्पित करें। सारे संकट अपने आप दूर हो जाएंगे।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews