Hindi News

धनशक्ति राजयोग से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसा-पद-प्रतिष्ठा के योग, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
मंगल की राशि मेष में मंगल और शुक्र के साथ आने से धन शक्ति राजयोग का निर्माण हुआ है जो चार राशि वालों के लिए भाग्यशाली और खूब धन लाभ देने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।
धनशक्ति राजयोग से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसा-पद-प्रतिष्ठा के योग, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

Dhanshakti Rajyog : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों , नक्षत्रों और कुंडली का बड़ा महत्व माना जाता है। जब भी कोई ग्रह चाल बदलता है तो एक राशि में 2 ग्रह आने से ग्रहों की युति से राजयोग का निर्माण होता है, उसका प्रभाव पृथ्वी, मानव और राशियों पर पड़ता है। इसी क्रम में दैत्यों के गुरू शुक्र और ग्रहों के सेनापति मंगल की युति से धन शक्ति राजयोग का निर्माण हुआ है जो 4 राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

ज्योतिष के मुताबिक, वर्तमान में सुख,सौंदर्य और सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र मेष राशि में विराजमान है और 29 तक यही रहेंगे। शौर्य और साहस के कारक मंगल  सिंह राशि में स्थित है और 28 जुलाई तक यही रहेंगे, ऐसे में मंगल की राशि मेष में शुक्र के आने से धन शक्ति राजयोग का निर्माण हुआ है, जो 4 राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है।

जानिए किन 4 राशियों के लिए लकी साबित होगा धनशक्ति राजयोग?

कर्क राशि: मंगल शुक्र की युति और धन शक्ति राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी साबित होने वाला है। जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि का लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट से धन लाभ हो सकता है। संतान की प्रगति हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मेष राशि :शुक्र मंगल युति से बना धन शक्ति राजयोग जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। व्यक्तित्व में निखार आएगा औ कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। सिंगिंग , फिल्म लाइफ, टीवी, फिल्म इंडस्ट्री और डांसिंग के क्षेत्र में काम करने वालों के समय अनुकूल रहेगा। । लॉटरी , सट्टेबाजी में निवेश से बचें, लाभ के साथ नुकसान भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार हो सकता है।

वृश्चिक राशि : धन शक्ति राजयोग से जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। विदेश में कोई व्यापार चल रहा है, तो मुनाफा और धन लाभ हो सकता है।विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। संगीत, नृत्य, लेखन, वादन आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों को अपनी कला के प्रदर्शन का अवसर विदेश में मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि कर सकता है।व्यापर में मुनाफे के मौके मिलेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि :शुक्र मंगल युति और धनशक्ति राजयोग का निर्माण जातकों के लिए लकी साबित होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा मिल सकता है। छात्रों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। आय के नए स्त्रोत मिल सकते है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।। आप कोई फ्लैट, घर आदि खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।

जून ग्रहों का गोचर व नक्षत्र परिवर्तन

  • बुध गोचर: 6 जून 2025 शुक्रवार को बुध ग्रह वृषभ से निकाल कर मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है और अब 22 जून 2025 रविवार को बुध का कर्क राशि में प्रवेश होगा। यह इस माह में बुध का दोहरा राशि गोचर होगा। मिथुन राशि में गोचर से भद्र राजयोग बनेगा।
  • शुक्र गोचर: 29 जून 2025, रविवार को शुक्र का स्वामी वृषभ राशि में प्रवेश होगा, ऐसे में मालव्य राजयोग बनेगा।
  • बुध नक्षत्र परिवर्तन-16 जून को पुनर्वसु और 25 जून को पुष्य नक्षत्र में गोचर
  • शुक्र नक्षत्र परिवर्तन- 26 जून को कृतिका नक्षत्र में गोचर
  • मंगल नक्षत्र परिवर्तन- 30 जून पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर
  • गुरु नक्षत्र परिवर्तन- 30 जून को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews