Hindi News

दिवाली पर बनेगा ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा 

Published:
इस साल की दिवाली खास होने वाली है। ग्रह और नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग बनने वाला है। कई राशियों को इससे लाभ होगा। तरक्की के योग बनेंगे। आइए जानें किन लोगों को किस्मत का साथ मिलने वाला है?
दिवाली पर बनेगा ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा 

हिंदू धर्म में दिवाली (Diwali 2025) का विशेष महत्व होता है। इस पर्व को अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक माना जाता है। इससे कई धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हैं। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। इस साल 20 अक्टूबर को देशभर में दिवाली मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी यह दिन बेहद ही खास होने वाला है। ग्रह नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। कई लोगों को इस दौरान खूब फायदा होगा। हर क्षेत्र में खुशखबरी मिलेगी।

सूर्य शुक्र की राशि तुला में विराजमान रहेंगे। शुक्र बुध की राशि कन्या और बुध तुला राशि में संचरण करने वाले हैं। देवताओं के गुरु बृहस्पति इस दौरान अपनी उच्च राशि कर्क में भ्रमण करेंगे। दिवाली पर कन्या राशि में मंगल और बुध की युति भी बनने जा रही है। ऐसा संयोग करीब 100 साल बाद बन रहा है। कन्या राशि में चंद्रमा और शुक्र की युति बनेगी। तुला राशि में सूर्य, मंगल और बुध का मिलन भी होने वाला है। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा?

कन्या राशि पर प्रभाव

कन्या राशि के जातकों के लिए समय बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगा। धन से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म होगी। आपकी वाणी प्रभावशाली होगी। लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता ह।  कोई भी नया व्यापार शुरू करने के लिए अनुकूल रहेगा। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। घर परिवार में सुख शांति आएगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध भी मजबूत होंगे। कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि पर प्रभाव

कुंभ राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। धन और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इनकम में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। कार्यस्थल में प्रमोशन भी मिल सकता है। नौकरी की तलाश पूरी होगी। कारोबार में भी फायदा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश के लिए यह समय फायदेमंद साबित होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर राशि पर प्रभाव

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। हर क्षेत्र में सफलता भी मिलेगी। रुके हुए काम इस दौरान पूरे होंगे।  करियर के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। धन और समृद्धि में भी बढ़ोत्तरी होने वाली है। विदेश जाकर काम करने और पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है। छात्रों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। यह ज्योतिष मान्यताओं और गणना पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की गारंटी लेता है।) 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews