Hindi News

दिवाली पर आजमाएं ये चमत्कारी वास्तु टिप्स, घर में पधारेंगी मां लक्ष्मी

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Diwali Vastu Tips: दिवाली का पर्व न केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार है, बल्कि इसे मां लक्ष्मी के स्वागत का अवसर भी माना जाता है। घर में सुख-समृद्धि का वास हो और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा बना रहे, इसके लिए दिवाली पर वास्तु के कुछ सरल लेकिन प्रभावी उपाय अपनाए जा सकते हैं।
दिवाली पर आजमाएं ये चमत्कारी वास्तु टिप्स, घर में पधारेंगी मां लक्ष्मी

Diwali Vastu Tips: दिवाली का त्यौहार नजदीक आते ही लोग अपने घरों में सुख समृद्धि सकारात्मक लाने के उपायों की तलाश में रहते हैं और उसमें वास्तु टिप्स का खास महत्व होता है। ऐसा माना जाता है की दिवाली पर वास्तु के सिद्धांतों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। जिससे परिवार में खुशियों सफलता का माहौल बनता है।

दिवाली पर घर की साफ सफाई, दीपों का सही दिशा में जलाना, रंगोली बनाना और अन्य वास्तु उपायों को अपनाकर इस पावन पर्व को और भी शुभ और मंगलमय बनाया जा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे, दिवाली के दिन आप घर में क्या-क्या वास्तु उपाय कर सकते हैं।

दिवाली पर प्रवेश द्वार

वास्तु शास्त्र में घर का प्रवेश द्वार अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि इसे सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का केंद्र माना जाता है। दिवाली के मौके पर इस द्वार को साफ, आकर्षक और अच्छी रोशनी से सजाना चाहिए। रंग बिरंगी रंगोली और ताजे फूलों से सजाकर आप स्वागत का माहौल बना सकते हैं। प्रवेश द्वार पर भगवान गणेश की एक छोटी मूर्ति रखने से भी घर में सुख समृद्धि और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

दिवाली पर दीयों का महत्व

जैसा कि हम सभी जानते हैं की दिवाली के दिन लोग अपने घरों में खूब सारे दिया जलाते हैं। लेकिन दिया जलाने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। वास्तु शास्त्र में ऐसा कहां गया है कि उत्तर पूर्व दिशा में तेल के दिए रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा घर को सजाने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि घर को प्लास्टिक की चीजों से कम सजाएं बल्कि मिट्टी और प्राकृतिक चीजों से ज्यादा सजाने की कोशिश करें।

दिवाली सजावट

दिवाली के दौरान घर की सजावट और फर्नीचर की सही व्यवस्था से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। लिविंग रूम को संतुलित बनाए रखने का प्रयास करें। ताकि सभी आवागमन और बातचीत सुगम हो सके। फर्नीचर कुछ इस प्रकार रखें कि आने-जाने में आसानी हो और घर में सुकून भरा वातावरण महसूस हो।

दिवाली पर रसोई का महत्व

दिवाली के त्योहार पर रसोई का महत्व और भी बढ़ जाता है। क्योंकि यह वह स्थान है जहां परिवार मिलकर पारंपरिक व्यंजन मिठाइयां बनाते हैं। वास्तु के अनुसार रसोई का स्थान दक्षिण पूर्व दिशा में होना सबसे शुभ माना जाता है। रसोई में खाना पकाने का क्षेत्र साफ और व्यवस्थित होना चाहिए। क्योंकि यह समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews