Astro Tips: नियमित रूप से करें ये 5 काम, बदल जाएगी किस्मत, हो जाएंगे मालामाल

ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जिसमें सुख समृद्धि पाने के लिए कई सारे उपाय बताए गए हैं। चलिए आज हम आपको दैनिक जीवन में अपनाने वाले कुछ नियम बताते हैं।
Astro Tips

Astro Tips: हर व्यक्ति जीवन में सुख समृद्धि की कामना रखता है। लगातार मेहनत कर वह अपने परिवार को खुश रखने की कोशिश करता है। मेहनत तो खूब की जाती है लेकिन सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं होते। हालांकि ज्योतिष एक ऐसा उपाय है जिसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़े सारी परेशानियों से छुटकारा पाने के उपाय बताए गए हैं।

ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो ग्रह नक्षत्र की स्थिति के आधार पर व्यक्ति के जीवन के बारे में जानकारी देने का काम करती है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे काम बताते हैं जिन्हें अगर आपने अपने दैनिक दिनचर्या में कर लिया तो आपका जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा और किस्मत चमक जाएगी।

खाने की दिशा

ज्योतिष के मुताबिक जब भी व्यक्ति भोजन करता है उसे पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके भोजन करना चाहिए। जो व्यक्ति पूर्व की तरफ मुंह करके भोजन करता है उसका जीवन सुखी हो जाता है। खाना खाते समय कभी भी जूते चप्पल नहीं पहनना चाहिए यह अच्छा नहीं होता। जिसकी वजह से आपको भोजन मिल रहा है कभी भी उसका धन्यवाद करना ना भूलें।

गंगाजल

हिंदू धर्म में गंगाजल को काफी मान्यता दी गई है और यह बहुत शुद्ध माना जाता है। ज्योतिष के नियमों के मुताबिक घर के ईशान कोण में गंगाजल का छिड़काव करना शुभ होता है। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है।

सूखे हुए फूल

जब भी हम पूजन पाठ करते हैं तो चढ़ाए गए फूल कुछ समय के बाद सूख जाते हैं। जब यह फूल सूख जाते हैं तो इन्हीं नदी या फिर बेहतर जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। अगर आपके घर के आस-पास कोई ऐसी जगह नहीं है तो आप गड्ढा खोदकर उसे दबा भी सकते हैं।

कुल्ला करें

सुबह उठने के बाद हर व्यक्ति का अपना अपना नियम होता है लेकिन सुबह उठकर दातुन, ब्रश या कुल्ला करना बहुत जरूरी है। ऐसा करने के बाद ही किसी तरह के खाद्य पदार्थ का सेवन करें वरना धार्मिक लिहाज से ये अच्छा नहीं माना जाता। बिना नहाए किसी भी धार्मिक पुस्तक या भगवान की मूर्ति को भी नहीं छूना चाहिए इससे बरकत कम होती है।

मंदिर में दीपक

अभी-अभी अपने घर में पूजन पाठ करता है। जो लोग नियमित रूप से पूजन करते हैं उनके घर में सदा समृद्धि बनी रहती है। पूजा करने के दौरान दीपक जरूर जलाना चाहिए। रविवार के दिन अगर गूलर के पेड़ की जड़ की पूजा कर उसे तिजोरी में रख लें तो घर में समृद्धि आती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews