दशहरा से दिवाली तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसी को मिलेगा प्यार तो किसी को धन

दशहरे से दिवाली 2025 तक का समय 5 राशियों के लिए बहुत ज़्यादा ही ख़ास रहने वाला है। ज्योतिष के अनुसार मंगल और बुध की युति ऐसा लाभ योग बना रही है जिससे इन जातकों की क़िस्मत चमकेगी और पैसों की झमाझम बारिश होगी। देखें कहीं आपकी राशि भी लिस्ट में शामिल तो नहीं।
Diwali 2025

त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और हर घर में रौनक बढ़ रही है। दशहरे की गूंज और दिवाली की तैयारियों के बीच सबसे ज़्यादा चर्चा इस बात की है कि इस बार किसकी क़िस्मत का ताला खुलेगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि 2025 का यह त्योहारी सीज़न कई राशियों के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है।

मंगल और बुध का ख़ास लाभ योग इस बार 5 राशियों के जीवन में ग़ज़ब का बदलाव लाने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इन जातकों के घर पैसों की झड़ी लगेगी, ढेर सारी खुशियाँ मिलेंगी, व्यापार में भी सफलता प्राप्त होगी और लाइफ़स्टाइल भी लग्ज़री हो जाएगी। चलिए फिर देख लेते हैं कि कौन कौन सी राशि लिस्ट में शामिल है।

इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय किसी तोहफ़े से कम नहीं माना जाएगा। व्यापार में रुके हुए काम जल्द पूरे हो सकते हैं। ख़ासकर बिज़नेस करने वाले लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस अवधि में नाम और शोहरत दोनों कमाने का अवसर प्राप्त होगा। करियर में तेज़ी से ग्रोथ होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा और धन लाभ के भी योग बनेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। पुराना कर्ज़ उतर सकता है और रुके हुए पैसे भी आपको वापस मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपकी प्लानिंग स्किल्स आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएगी। गृहस्थ जीवन में भी मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय निवेश और प्रॉपर्टी के लिहाज़ सेबेहद शुभ माना जाएगा। नई गाड़ी या घर ख़रीदने का योग बन सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और रिश्ते मज़बूत बनेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए यह समय करियर की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला होगा। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। धन लाभ उसे जीवन में बड़ा बदलाव आएगा।

त्योहारों के दौरान ग्रहों की चाल का असर

दशहरे से दिवाली तक ग्रहों की चाल तेज़ी से बदलती है। शनि की दृष्टि से कई राशियों पर दबाव बन सकता है, लेकिन जिन पर मंगल बुध का लाभ योग होगा, उनकी मुश्किलें भी अवसर में बदल जाएंगी। यह समय खर्चों के साथ-साथ बचत पर भी ध्यान देने का है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews