Hindi News

गजकेसरी राजयोग : 19 अक्टूबर से इन राशियों का गोल्डन टाइम, चमकेगा किस्मत का सितारा, अपार धनलाभ के प्रबल योग

Written by:Pooja Khodani
Published:
ज्योतिष के मुताबिक, अगर चंद्रमा गुरु, बुध और शुक्र में से किसी एक से भी केंद्र में हो तो गजकेसरी योग का निर्माण जातक की कुंडली में होता है या अगर किसी जातक की कुंडली के लग्न,चौथे और दसवें भाव में गुरु-चंद्र साथ हो तो इस योग का निर्माण होता है।
गजकेसरी राजयोग : 19 अक्टूबर से इन राशियों का गोल्डन टाइम,  चमकेगा किस्मत का सितारा, अपार धनलाभ के प्रबल योग

Gajkesari Rajyog 2024: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों में चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता हैं, क्योंकि चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हैं, ऐसे में वे किसी न किसी ग्रह के साथ युति बनाते है, जिससे योग-राजयोग का निर्माण होता है।इसी क्रम में चन्द्रमा ने 19 अक्टूबर को वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले है, जहां पहले से ही गुरू विराजमान है, ऐसे में वृषभ राशि में एक बार फिर गुरू चन्द्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा।इससे पहले सितंबर में यह योग बना था।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गजकेसरी योग मतलब हाथी के ऊपर सवार सिंह। इस योग में चंद्रमा की युति गुरु, बुध और शुक्र के साथ होती है। अगर चंद्रमा गुरु, बुध और शुक्र में से किसी एक से भी केंद्र में हो तो गजकेसरी योग का निर्माण जातक की कुंडली में होता है या अगर किसी जातक की कुंडली के लग्न,चौथे और दसवें भाव में गुरु-चंद्र साथ हो तो इस योग का निर्माण होता है। चंद्र या गुरु में से कोई भी एक दूसरे के साथ उच्च राशि में हो तो भी यह योग बनता है।

Gajkesari Rajyog 4 राशियों के लिए लकी

मकर राशि: गजकेसरी राजयोग जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। हर काम में सफलता मिलने के योग है।व्यापार में भी खूब लाभ पा सकते है। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा।। शेयर मार्केट, सट्टेबाजी से पैसा कमा सकते है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी ।कारोबार के सिलसिले में कहीं विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है।नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है, प्रमोशन और वेतन वृद्धि के भी प्रबल योग है।

मेष राशि : गजकेसरी राजयोग जातकों के लिए शुभ साबित होगा। मां लक्ष्मी की असीम कृपा होगी। रूके हुए काम पूरे होंगे।हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। गुरु बृहस्पति की कृपा से आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपके संबंध अच्छे होंगे।

तुला राशि : गजकेसरी राजयोग बनने से अच्छे दिन शुरु हो सकते है। किस्मत का साथ मिलेगा।अधूरे काम पूरे होंगे।व्यापार में धन लाभ होगा। काम के सिलसिले से देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं।आने वाले समय में काफी लाभ मिल सकता है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है।

कन्या राशि : गजकेसरी राजयोग जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है।  भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। कई समस्याएं समाप्त हो सकती है। इस अवधि में नया व्यापार शुरू कर सकते है। अटके और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर में सफलता के प्रबल योग है। नौकरीपेशा को इंसेंटिव, बोनस आदि का तोहफा मिल सकता है। वाहन, संपत्ति आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews