हिंदू धर्म में में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) का विशेष महत्व होता है। इस साल 27 अगस्त से 6 सितंबर तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दौरान लोग भक्ति भाव के साथ गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी इस बार की गणेश चतुर्थी खास रहने वाली है। ग्रहों और नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है।

गणेश चतुर्थी पर सवार्थ सिद्धि, प्रीति योग, रवि योग, ब्रह्म योग और इंद्र योग का निर्माण होगा। इसके अलावा सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में संचरण करेंग। कर्क राशि में धनु और शुक्र की युति बनेगी। शुक्र और वरुण की युति भी बनने वाली है। कन्या राशि में चंद्रमा और मंगल का मिलन होने जा रहा है। गुरु और चंद्रमा के केंद्र में आने से गजकेसरी योग का निर्माण भी होगा। ग्रहों के संयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। कई लोगों के लिए यह समय बेहद ही शुभ रहेगा। हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन हैं?

मीन राशि (Meen Rashi) 

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद ही खास रहने वाला है। कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा ।करियर में नए मौके मिल सकते हैं। सफलता के प्रबल योग बने बनेंगे। नए काम या योजना की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रमोशन मिल सकता है। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन इस दौरान अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच साझेदारी और प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।

तुला राशि (Tula Rashi) 

तुला राशि के जातकों पर भी भगवान गणेश की खास कृपा बरसेगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। सेहत को लाभ होगा लंबी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। शादी का प्रपोजल आ सकता है। धन लाभ और सफलता की योग बन रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास और ऊर्जा में भी वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों के लिए भैया समय अनुकूल रहेगा। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। कारोबार में का विस्तार होगा। मुनाफा भी बढ़ेगा। रुके हुए काम संपन्न होंगे। इनकम में वृद्धि होगी। मेहनत का फल मिलेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय  होगा।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। यह अलग-अलग माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)