Hindi News

बहुत चमत्कारी है शनि का रत्न नीलम, जानें इसके शुभ और अशुभ प्रभाव

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है। जिनमें गणना करने का तरीका अलग जरूर है लेकिन माध्यम ग्रह नक्षत्र ही बनते हैं। चलिए आज हम आपको शनि ग्रह की स्थिति अनुकूल बनाने वाले रत्न नीलम के बारे में बताते हैं।
बहुत चमत्कारी है शनि का रत्न नीलम, जानें इसके शुभ और अशुभ प्रभाव

Gem Astrology: हिंदू धर्म में ज्योतिष को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। यह एक ऐसी विद्या है, जिसका हमारे जीवन से बहुत गहरा संबंध है। ज्योतिष के जरिए व्यक्ति ग्रह नक्षत्र की स्थिति को देखकर अपने व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य के बारे में सब कुछ पता कर सकता है। हिंदू धर्म में वैसे भी जो भी काम किया जाता है उसमें ज्योतिष की सलाह, नियम और मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है।

ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है जिनमें गणना करने का तरीका अलग-अलग है। रत्न शास्त्र ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है। जिसमें विभिन्न रत्नों का उल्लेख मिलता है। इसमें 9 रत्न और 84 उपरत्न बताए गए हैं। इनका संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है। इन्हें अगर ज्योतिष की सलाह के मुताबिक धारण कर लिया जाए तो यह काफी लाभकारी होते हैं।

चमत्कारी है नीलम

नीलम एक ऐसा रत्न है जो बहुत ही असरकारी होता है। इसका संबंध शनि ग्रह से बताया गया है जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। शनि देवता न्याय के देवता कहलाते हैं और वह व्यक्ति को उसके कर्मों के मुताबिक फल देते हैं। ऐसे में अगर शनि का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तो नीलम की सहायता से उसे ठीक किया जा सकता है।

नीलम एक बहुत ही चमत्कारी रत्न है, जो जातक को शनि ग्रह की शांति के साथ आर्थिक लाभ भी देता है। इस धारण करने वाले लोग नौकरी और व्यवसाय में तरक्की करते हैं। हालांकि, इसे पहनने से पहले कुंडली देख लेना बहुत जरूरी है। चलिए हम आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।

कैसे जानें पहनें या नहीं

नीलम पहनने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि यह आपके लिए अच्छा साबित होगा या नहीं। इसके लिए आपको इसे रात को सोते समय अपने तकिया के नीचे रखना होगा। अगर आपको कोई बुरा सपना नहीं आता है और अच्छी नींद आती है इसका मतलब है कि आपको शुभ परिणाम देगा। आपको नींद नहीं आती है या फिर बुरे सपने आते हैं तो इसे धारण न करें।

होंगे ये लाभ

  • नीलम धारण करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे शनि ग्रह मजबूत होने लगता है।
  • शनि ग्रह के जितने भी विपरीत परिणाम मिल रहे हैं और प्रतिकूल असर हो रहा है। यह उन सब को ठीक करने का काम करता है और अच्छे परिणाम मिलते हैं।
  • जो व्यक्ति स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से लगातार जूझ रहा है। उसे समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  • यह व्यक्ति को धन लाभ देता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
  • इसे धारण करने के बाद व्यक्ति नौकरी और व्यापार में तरक्की करने लगता है।

अशुभ परिणाम

  • नीलम अगर मन से बिना ज्योतिष की सलाह के धारण कर लिया जाए। कुंडली में ग्रहों की स्थिति नीलम पहनने के मुताबिक ना हो तो नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं।
  • नीलम हर किसी को शुभ फल नहीं देता। जिसके लिए यह शुभ नहीं होता उसे स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है।
  • अगर इसे पहनना शुभ ना हो तो व्यक्ति को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
  • नीलम के बुरे प्रभाव से व्यक्ति किसी दुर्घटना का शिकार भी हो सकता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews