Hindi News

खूबसूरत और मासूम होती हैं इन 4 तारीखों में जन्मी लड़कियां, कभी नहीं तोड़ती किसी का भरोसा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का मूलांक उसके व्यक्तित्व और भविष्य की जानकारी देता है। चलिए आज उन लड़कियों के बारे में जान लेते हैं, जो स्वभाव से बहुत मासूम होती हैं।
खूबसूरत और मासूम होती हैं इन 4 तारीखों में जन्मी लड़कियां, कभी नहीं तोड़ती किसी का भरोसा

अंक शास्त्र ज्योतिष का एक बहुत ही महत्वपूर्ण भाग है। ये व्यक्ति के जीवन के संबंध में सभी तरह की जानकारी देने का काम करता है। आर्थिक स्थिति से लेकर वैवाहिक जीवन, करियर, कारोबार सभी चीजें कैसी रहेगी। अगर हम ये जानना चाहते हैं तो अंकों की सहायता ले सकते हैं।

अंक शास्त्र में कुछ मूलांक दिए गए हैं, जिनका ग्रहों से गहरा संबंध होता है। ये 1 से 9 के बीच होते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष मूलांक में जन्मी लड़कियों के बारे में बताते हैं। ये दिल से बहुत मासूम होती हैं।

मूलांक 2 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 28 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 कहलाता है। ये चंद्र का नंबर है जो इन्हें शीतल और कोमल स्वभाव का बनाता है।

मासूम और खूबसूरत

इस मूलांक की लड़कियां स्वभाव से किसी मासूम बच्चे की तरह होती हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक और खूबसूरत होता है। इन्हें अच्छी तरह से पता है कि लोगों का दिल कैसे जीतना है। ये दिल की साफ होती हैं और इनके मन में फरेब नहीं होता।

क्रिएटिविटी से भरपूर

चंद्रमा इन लड़कियों को क्रिएटिविटी से भरपूर और होशियार बनने का काम करता है। अगर कोई मुसीबत आती है तब भी यह कोई ना कोई ऐसी तरकीब निकाल लेती हैं कि काम आसान हो जाता है। मुश्किलों से घबराना इन्हीं नहीं आता और यह हर परिस्थिति का डटकर सामना करती हैं। इनका स्वभाव और खूबसूरती दोनों ही कमाल की होती है।

ईमानदारी की मिसाल

इस मूलांक की लड़कियां हंसमुख और खूबसूरत होने के अलावा छल कपट से बिल्कुल दूर होती हैं। यह बहुत ईमानदार रहती है। चाहे काम हो या फिर कोई रिश्ता ये सब कुछ ईमानदारी से निभाती हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोग उनकी अच्छाई का फायदा उठा लेते हैं। बहुत मर्तबा इन्हें धोखे का सामना भी करना पड़ता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews