Hindi News

RAJYOG: 15 जून से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, इस राजयोग से होंगे मालामाल! सफलता के खुलेंगे नए मार्ग

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
जून में प्रतिष्ठा के दाता सूर्य और देवताओं के गुरु बृहस्पति की युति से 12 साल बाद गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
RAJYOG: 15 जून से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, इस राजयोग से होंगे मालामाल! सफलता के खुलेंगे नए मार्ग

Guru Aditya Rajyog 2025 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, राशियों और कुंडली और नक्षत्र का बड़ा महत्व माना जाता है। हर ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, ऐसे में योग राजयोग और दुर्लभ संयोग बनते है।इसी क्रम में जून में ग्रहों के राजा सूर्य और देवताओं के गुरू बृहस्पति गुरू आदित्य राजयोग बनाने जा रहे है जो कई राशियों के लिए लकी साबित होगा।

ज्योतिष के मुताबिक, वर्तमान में ज्ञान, बुद्धि, धर्म, भाग्य और संतान के कारक गुरू वृषभ राशि में विराजमान है और 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 15 जून 2025 को पिता, आत्मा के कारक सूर्य भी मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, ऐसे में बुध की राशि मिथुन में सूर्य गुरू की युति से गुरू आदित्य राजयोग का निर्माण होगा। आईए जानते है यह राजयोग किन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा।

गुरू सूर्य का शक्तिशाली राजयोग, राशियों पर प्रभाव

सिंह राशि: राजयोग जातकों के लिए शुभ साबित होगा। सूर्य-गुरु का आर्शीवाद मिलेगा। भाग्य का साथ मिल सकता है।करियर में उन्नति के योग हैं । पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। निवेश से लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। किसी मनचाही नौकरी में मनचाहा पद आपके प्राप्त होगा। आय़ में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है।धन, संपत्ति और निवेश में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा या विदेश से लाभ मिल सकता है।

मीन राशि : गुरु आदित्य राजयोग का बनना जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। निवेश से लाभ मिल सकता है। वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते है। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए समय उत्तम रहेगा । भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़े व्यापारियों को धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है।सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशि: सूर्य गुरू का संयोग और गुरू आदित्य योग जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है।अविवाहित के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। व्यापार में मुनाफा मिल सकता है।भूमि और संपत्ति से संबंधित मामलों में लाभ मिल सकता है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।  समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। शादीशुदा का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

वृषभ राशि: गुरु आदित्य राजयोग जातकों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। व्यापारियों का फंसा हुआ धन मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी पुराने मुद्दों से राहत मिल सकती है। मानसिक स्थिति भी बेहतर होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बेरोजगारों को रोजगार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।अटके रूके कामों को गति मिलेगी।

गुरु आदित्य राजयोग कब बनता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य और बृहस्पति एक ही राशि में एक साथ आते हैं या एक-दूसरे पर दृष्टि डालते हैं, तब गुरु आदित्य योग का निर्माण होता है। इस योग को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना गया है।जिसकी कुंडली में यह राजयोग बनता है वह जीवन में ज्ञान, धन, यश, मान-सम्मान, और वैवाहिक तथा पारिवारिक सुख प्राप्त करता है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews