हनुमान जी के पंचमुखों का महत्व, तस्वीर लगाने से होंगे अनगिनत फायदे

हनुमान जी ऐसे देवता हैं जो अपने भक्तों के जीवन से सारे संकटों को दूर कर देते हैं। चलिए आज पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर घर में लगाने का महत्व और लाभ जान लेते हैं।
Hanuman Jayanti

हिंदू धर्म में देवी देवताओं को विशेष महत्व दिया गया है। हम सभी अलग-अलग देवी देवताओं को ईष्ट के तौर पर पूजते हैं और सभी की पूजन करने की विधि, व्रत और नियम अलग-अलग है। हर देवी देवता के पूजन में उपयोग आने वाली सामग्री से लेकर उन्हें प्रसन्न करने वाली चीज सभी अलग-अलग है। हनुमान जी एक ऐसे देवता है जो व्यक्ति के जीवन से सारे संकटों को हर लेते हैं।

हनुमान जी के बारे में कहा जाता है कि वह आज भी दुनिया में मौजूद हैं और संकटों से अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। जो सच्चे मन से हनुमान जी की आराधना करता है और नियमों का पालन करता है। बजरंगबली उसकी सारी विपत्ति हर लेते हैं। घर में हनुमान जी की तस्वीर रखने को लेकर तरह-तरह की बातें की जाती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं की पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाना शुभ है या नहीं और इसके क्या नियम है।

घर में लगाएं पंचमुखी हनुमान की तस्वीर

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक पंचमुखी हनुमान की तस्वीर घर में लगाना काफी शुभ होता है। हनुमान जी की कृपा से घर में किसी भी तरह की विपत्ति नहीं आती और लोग सुख समृद्धि के साथ अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

पंचमुख का महत्व (panchmukhi Hanuman)

हनुमान जी के पंचमुखी अवतार में हर मुख का अलग-अलग महत्व है। यह सारे मुख अलग-अलग दिशाओं में है। पूर्व दिशा में वानर मुख्य जो दुश्मनों से विजय प्राप्त करवाता है। पश्चिम दिशा में गरुड़ मुख मौजूद है तो जीवन में आने वाले संकटों का नाश करता है। उत्तर दिशा में वराह मुख है और दक्षिण दिशा में नृसिंह मुख है जो व्यक्ति के भय को दूर करने का काम करता है। आकाश की ओर भगवान का अश्वमुख है जो हर मनोकामना को पूरा करने का काम करता है।

कैसी हो तस्वीर

हनुमान जी का हरमुख व्यक्ति के जीवन से अलग-अलग संकटों को दूर करने का काम करता है। आप जो तस्वीर अपने घर में लगा रहे हैं उसमें हनुमान जी अगर दक्षिण दिशा की तरफ देख रहे हैं तो यह काफी शुभ होती है।

होंगे ये लाभ

  • ज्योतिष के मुताबिक दक्षिण दिशा सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है। ऐसे में अगर भगवान के दक्षिण दिशा की तरफ मुख की हुई तस्वीर लगाई जाए या फिर दक्षिण दिशा में ही तस्वीर लगा दी जाए तो नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।
  • जिन लोगों के घर में वास्तु दोष की समस्या है अगर वह पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाते हैं, तो वास्तु दोष की समस्या खत्म हो जाती है।
  • जो लोग नजर दोष की समस्या से परेशान चल रहे हैं उन्हें इस समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • अगर आपका कोई काम बार-बार बिगड़ रहा है तो घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं। ऐसा करने से काम में आ रही विपत्ति दूर हो जाती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews