Hindi News

जन्माष्टमी पर बनेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे धनलाभ और सफलता के द्वार 

Published:
जन्माष्टमी का दिन खास होगा। ग्रहों का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। कई राशियों को लाभ होगा। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बरसेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा?
जन्माष्टमी पर बनेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे धनलाभ और सफलता के द्वार 

हिंदू धर्म में जन्माष्टमी (Janmashtami 2025) का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है। लड्डू गोपाल का श्रृंगार कर उन्हें झूला झुलाया जाता है।  जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन बेहद ही खास होने वाला है। ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। वृद्धि योग, ध्रुव योग और बुधादित्य योग का निर्माण होगा। चंद्रदेव उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं सूर्य देव भी स्वराशि सिंह में भ्रमण करेंगे।

जन्माष्टमी पर शनि, राहु और केतु वक्री अवस्था में अलग-अलग राशियों में विराजमान रहेंगे। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध मार्गी अवस्था में रहने वाले हैं। ग्रहों का यह संयोग कई राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगा। उनके जीवन में खुशहाली आएगी। सारी टेंशन खत्म होगी। सफलता के योग भी बनेंगे। भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आइए जानें किन-किन लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा?

इन लोगों को होगा लाभ 

तुला राशि:- जातकों के लिए इस बार की जन्माष्टमी बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगी। इनकम में वृद्धि होगी। पैसों से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म होंगी। सफलता की प्रबल योग भी बन रहे हैं। मेंटल हेल्थ में सुधार आएगा। बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस का विस्तार होगा। निवेश पर मुनाफा भी होने वाला है। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर में नए मौके मिलेंगे।

सिंह राशि:-सिंह राशि के जातकों को भी इस दौरान फायदा होगा।  भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। पदोन्नति के और वेतन वृद्धि के योग की बन रहे हैं। अटके हुए काम भी पूरे होंगे। घर-परिवार में खुशहाली आएगी। नया वाहन, घर या संपत्ति की खरीदारी हो सकती है।

वृषभ राशि:- वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। आपसी साझेदारी और प्रेम बढ़ेगा। श्रीकृष्ण की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। मानसिक तनाव भी खत्म होगा। सुख और शांति की प्राप्ति होगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी। प्रमोशन मिल सकता है।

जरुर करें ये उपाय 

कुंडली में ग्रहों की दिशा-दशा सुधारने के लिए जन्माष्टमी पर कुछ उपायों को करना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन की कोई परेशानियां दूर होती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करें। मोरपंख अर्पित करें। ऐसा करने से राहु की दशा सुधरती है। घर और पूजा स्थल की पूजा स्थल के साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें, चंद्रमा मजबूत होंगे। सुभ सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी शनिवार को है, व्रत रखने से शनि देव की कृपा जातकों पर बरसेगी।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। यह अलग-अलग माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरुर लें।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews